MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • बेटी है या कसाई: मां को दरांती से काटते वक्त जरा भी दया नहीं आई, 3 महीने से कटी लाश अलमारी में रखकर बैठी थी

बेटी है या कसाई: मां को दरांती से काटते वक्त जरा भी दया नहीं आई, 3 महीने से कटी लाश अलमारी में रखकर बैठी थी

मुंबई में एक बेटी द्वारा मां की बेरहमी से की गई हत्या ने सबको चौंका दिया है। बेटी ने मां की लाश के टुकड़े करके उसे प्लास्टिक की थैली में ठूंस दिया था। पुलिस ने 23 वर्षीय इस महिला को अपनी मां की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Mar 16 2023, 08:31 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

मुंबई. मुंबई में एक बेटी द्वारा मां की बेरहमी से की गई हत्या ने सबको चौंका दिया है। यह मामला मीडिया की सुर्खियों में है। बेटी ने मां की लाश के टुकड़े करके उसे प्लास्टिक की थैली में ठूंस दिया था। हालांकि वो अपना जुर्म नहीं छुपा सकी। पुलिस ने 23 वर्षीय इस महिला को अपनी मां की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रिपुल प्रकाश जैन के रूप में हुई है, जो शहर के लालबाग इलाके के पेरू कंपाउंड में रहती है। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या दिसंबर, 2022 में की गई थी। महिला की हत्या करने के बाद उसके दोनों हाथ और पैर काट दिए गए। इसके लिए हंसिया, कटर और छोटे चाकू का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने दरांती, कटर और एक छोटा चाकू बरामद किया है। पुलिस ने मृतक की पहचान वीना प्रकाश जैन (55) के रूप में की है। वह अपने पति और रिंपल के साथ विरार में रहती थी। 16 साल पहले पति के गुजर जाने के बाद वह लालबाग के इब्राहिम कसार चाल में रहने लगी। जैन के दो भाई और पांच बहनें थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : Asianet News

मुंबई के लालबाग इलाके में एक घर के अलग-अलग हिस्सों में 55 वर्षीय महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ मिला था। पुलिस ने 15 मार्च को बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी को इस जघन्य हत्याकांड के लिए गिरफ्तार किया गया है। महिला की मिसिंग कम्प्लेन के बाद जब पुलिस उसके घर की तलाशी के लिए पहुंची, तब प्लास्टिक की थैली में उसका शव मिला। महिला के हाथ-पैर और शरीर के कुछ हिस्से कटे हुए थे।

36
Image Credit : Asianet News

पुलिस ने जब 14 मार्च की रात महिला की मिसिंग कम्प्लेन मिलने के बाद घर की तलाशी ली, तो मृतका की बेटी रिंपल प्रकाश जैन उस कमरे के अंदर बैठी पाई गई, जहां उसने अपनी मां वीना जैन के शरीर के अंगों को रखा था। कालाचौकी पुलिस ने रिपुल के खिलाफ इंडियन पेनल कोड की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के साक्ष्य को गायब करना) के तहत FIR दर्ज की है।

46
Image Credit : Asianet News

पुलिस को वीना (53) की सड़ी-गली लाश मिली थी। लाश उसके इब्राहिम कसम चॉल स्थित उसके आवास में एक अलमारी में रखे प्लास्टिक बैग में मिली थी।

यह भी पढ़ें-रथयात्रा के दौरान जेनरेटर में फंस गए 13 साल की बच्ची के बाल, लाउडस्पीकर की तेज आवाज में किसी ने नहीं सुनीं उसकी चीखें
 

56
Image Credit : Asianet News

पुलिस ने वीना के परिजनों द्वारा 14 मार्च की शाम को दायर गुमशुदगी की शिकायत की जांच के दौरान शव बरामद किया था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया था कि वह करीब दो महीने से लापता थी।

यह भी पढ़ें-मुंबई-गाजियाबाद के बाद अब भीलवाड़ा में फैमिली का दम घुटा, बाथरूम को मौत का चेम्बर बना रहे गैस गीजर
 

66
Image Credit : Asianet News

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। रिपुल, वीना के भाई और भतीजे को पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने पहले दावा किया कि वह अपनी मां के ठिकाने से अनजान थी, लेकिन बाद में उसने उसकी हत्या करने की बात कबूल कर ली।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
195/3
INDIND
191/8
NZ beat IND by 7 wickets
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Pune Suicide Case: 'मैं जा रही हूं, मेरे बाद दूसरी शादी कर लेना'..., 18वीं मंजिल से कूदकर मां-बेटे ने दी जान
Recommended image2
Now Playing
एक साथ हजारों लोगों ने गाई Godavari Aarti! Nashik में World Record की तैयारी
Recommended image3
पुणे में इंजीनियर मां 6 साल के बेटे को गोद में लेकर 18वीं मंजिल से कूदी, आखिरी इच्छा रूला देगी
Recommended image4
MBA करने लंदन गई छात्रा का पुणे के फ्लैट में मिला शव? पिता ने खंगाला बैंक अकाउंट तो उड़े होश
Recommended image5
SIR Deadline Extended: चुनाव आयोग ने फिर क्यों बढ़ाई 6 राज्यों की तारीख? जानें नया शेड्यूल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved