महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल चौंकाने वाले नतीजे दिखा रहे हैं। महायुति की सत्ता बरकरार रहने के आसार हैं, एमवीए को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

Maharashtra Assembly Election exit polls: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग बुधवार को संपन्न हो गई। सिंगल फ़ेज में हुई वोटिंग के बाद सामने आए एग्जिट पोल नतीजे काफी चौकाने वाले हैं। महाराष्ट्र के प्रत्याशियों की किस्मत तो ईवीएम में कैद हो गई जिसका फैसला 23 नवम्बर को चलेगा। लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे यह बता रहे कि यहां महायुति की सत्ता बरकरार रहेगी। अधिकतर सर्वे में महायुति को दुबारा सत्ता में आने का संकेत मिला है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देखें किसने किसको दी कितनी सीटें…

MATRIZE की एग्जिट पोल सर्वे के अनुसार, महायुति को 150-170 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। जबकि एमवीए को 110-130 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 8-10 सीटें मिलने की उम्मीद है।

चाणक्या स्ट्रैटेजिस के अनुसार, महाराष्ट्र में महायुति को 152 से 160 सीटें मिलने का अनुमान है तो एमवीए गठबंधन ने 130 से 138 सीटें मिल रही है। अन्य के हिस्से में 6 से 8 सीटें जा सकती है।

न्यूज 18-मैट्रिज के अनुसार, महायुति को 150-170 सीटें, महा विकास अघाड़ी को 110-130 सीटें, अन्य को 8-10 सीटें मिल सकती हैं।

पी-मॉर्क के अनुसार, महायुति को 137-157 सीटें, महा विकास अघाड़ी को 126-146 सीटें, अन्य को 2-8 सीटें मिल सकती हैं।

न्यूज 24-चाणक्य के अनुसार, महायुति को 152-160 सीटें, महा विकास अघाड़ी को 130-138 सीटें, अन्य को 6-8 सीटें मिल सकती हैं।

पीपुल्स पल्स के अनुसार, महायुति को 175-195 सीटें, महा विकास अघाड़ी को 85-112 सीटें, अन्य को 7-12 सीटें मिल सकती हैं।

इलेक्टोरल एज के अनुसार, महायुति को 118 सीटें, महा विकास अघाड़ी को 150 सीटें, अन्य को 20 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे में एमवीए को बहुमत मिल रही।

पोल डायरी के अनुसार, महायुति को 122-186 सीटें, महा विकास अघाड़ी को 69-121 सीटें, अन्य को 12-29 सीटें मिल सकती हैं।

रिपब्लिक के अनुसार, महायुति को 137-157 सीटें, महा विकास अघाड़ी को 126-146 सीटें, अन्य को 2-8 सीटें मिल सकती हैं।

लोकशाही मराठी रुद्र की एग्जिट पोल के अनुसार, महायुति को 128-142 सीटें, महा विकास अघाड़ी को 125-140 सीटें, अन्य को 18-23 सीटें मिल सकती हैं।

एसएएस ग्रुप एग्जिट पोल के अनुसार, महायुति को 127-135 सीटें, महा विकास अघाड़ी को 147-155 सीटें, अन्य को 10-13 सीटें मिल सकती हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का डेटा...

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 288 सीटों पर हो रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला महायुति सरकार और विपक्षी महा विकास अघाड़ी के बीच है। महायुति गठबंधन यानी बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी अजीत पवार गुट। जबकि महा विकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और एनसीपी शरद पवार गुट शामिल है। महायुति में शामिल बीजेपी 149 सीटों, शिवसेना 81 और अजीत पवार की एनसीपी 59 सीटों पर चुनाव लड़ रही। एमवीए में कांग्रेस 101 तो शिवसेना यूबीटी 95 और एनसीपी-एसपी 86 सीटों पर चुनाव लड़ी है। महाराष्ट्र में बहुजन समाज पार्टी ने 237 और एआईएमआईएम 17 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। यहां फिलहाल, महायुति की सरकार है।

यह भी पढ़ें:

Jharkhand Exit Poll: हेमंत सोरेन या NDA? किसकी बनेगी सरकार? चौंकाने वाले संकेत