महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक धार्मिक स्थल के बाहर दो गुटों के बीच टकराव हुआ है। उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को आग लगा दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति पर कंट्रोल किया।

मुंबई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के करनपुरा इलाके में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात दो गुटों में टकराव हो गया। इसके बाद करीब तीन घंटे तक उपद्रव किया गया। धार्मिक स्थल के बाहर मौजूद कई गाड़ियों को उपद्रवियों ने आग लगा दी। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिसकर्मियों ने भी आंसू गैस के गोले दागे और बल प्रयोग किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो पुलिसकर्मियों समेत 5 लोग घायल
झगड़ा रात करीब 11:30 बजे दो युवकों के बीच शुरू हुआ था। इसके बाद यह दो गुटों में टकराव में बदल गया। हिंसा की आशंका को देखते हुए पुलिस पहले से ही सतर्क थी। हंगामे की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर भेजे गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर उपद्रवियों को तितर-बितर किया। उपद्रव अहले सुबह तक चला। इस दौरान धमाके की आवाज भी सुनी गई। उपद्रव के दौरान दो पुलिसकर्मियों समेत पांच लोग घायल हो गए।

बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी पुलिस
छत्रपति संभाजीनगर के सीपी निखिल गुप्ता ने बताया कि टकराव के दौरान पथराव किया गया था। पुलिस और आम लोगों की कई गाड़ियां जला दी गईं हैं। स्थिति अब शांतिपूर्ण है। पुलिस बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। गुरुवार को भी स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है। मौके पर पुलिसबल की भारी तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: PM मोदी ने बताया चुनाव में क्या होगा BJP का एजेंडा, क्यों फिर खिलेगा कमल

पुलिस ने हवा में चलाई गोली
उपद्रवियों को भगाने के लिए पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया था। इस दौरान आंसू गैस के कई गोले दागे गए। इसके बाद भी उपद्रवी नहीं भागे तो पुलिस द्वारा हवा में कई गोलियां चलाई गईं। उपद्रवियों ने स्थानीय लोगों के घर पर भी पथराव किया, जिससे कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूटने की खबर मिली है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को भारत सरकार ने दिया झटका, सरकारी ट्विटर अकाउंट बैन, भारत के लोग नहीं देख सकेंगे दुष्प्रचार