महाराष्ट्र में CM देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार गुरुवार को महायुति सरकार के तहत शपथ ले लिया। जानिए किसके पास गृह मंत्रालय रहेगा और मंत्रालयों के बंटवारें में किसे क्या मिला?

मुंबई। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और दो डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजीत पवार गुरुवार को शाम साढ़ें 5 बजे शपथ ले लिया। इसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत 2000 से ज्यादा वीवीआईपी मुंबई पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय भाजपा के पास ही रहेगा, इसी डिपार्टमेंट को लेकर अभी तक खींचतान चल रही थी। महायुति गठबंधन के तीनों दलों के बीच कई अन्य मंत्रालयों का बंटवारा हो चुका है। शिवसेना के मुताबिक नई सरकार में उपमुख्यमंत्री के तौर पर अजित पवार के साथ एकनाथ शिंदे भी शपथ ले लिया। शपथ ग्रहण समारोह की सुरक्षा के लिए 4000 से ज्यादा पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। आजाद पार्क की तरफ आने जाने वाले रास्तों पर रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

महाराष्ट्र पहुंचने वाले वीवीआईपी लोगों में कौन-कौन शामिल?

देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में अब पहुंचने वाले वीवीआईपी लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के CM नीतीश कुमार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, फिल्म अभिनेता शहरुख खान, सलमान खान, जाने माने बिजिनेसमैन मुकेश अंबानी, नीता अंबानी अनंत अंबानी भी पहुंच चुके हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ पहुंची है। सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर, संजय दत्त, अभिनेता रणबीर कपूर, रणवीर सिंह भी पहुंचे। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आजाद पार्क पहुंचे थे।

फडणवीस, शिंदे, पवार ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में आज सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री की भूमिका संभालने वाले हैं। फडणवीस, शिंदे और पवार ने महायुति सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी।

Scroll to load tweet…

पीएम मोदी की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण समारोह

राज्यपाल से मुलाकात के बाद फडणवीस ने कहा, "नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल शाम 5:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगा। हम शाम तक तय कर लेंगे कि कल कौन शपथ लेगा। कल मैंने एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उनसे इस सरकार में शामिल होने का अनुरोध किया, क्योंकि यह महायुति कार्यकर्ताओं की इच्छा है। मुझे विश्वास है कि वह हमारे साथ रहेंगे। हम महाराष्ट्र के लोगों से किए गए वादों को पूरा करेंगे।"

महायुति सरकार से संतुष्ट एकनाथ

इस बीच, एकनाथ शिंदे ने बुधवार को महाराष्ट्र में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले महायुति सरकार के ढाई साल पूरे होने पर संतोष व्यक्त किया। शिंदे ने कहा, "मैं ढाई साल पूरे होने पर बहुत खुश हूं। हमारी सरकार - महायुति सरकार - द्वारा पिछले 2.5 वर्षों में हम तीनों और हमारी टीम द्वारा किए गए कार्य उल्लेखनीय हैं। इसे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। हमें ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने पर गर्व है।" शिंदे के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फडणवीस और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार भी थे।

अजीत पवार ने प्रभावी शासन पर दिया जोर

मीडिया को संबोधित करते हुए पवार ने प्रभावी शासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "हम सरकार चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पार्टी की गतिविधियों का प्रबंधन भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले और एनसीपी के सुनील तटकरे करेंगे।" 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को शानदार जीत मिली, जिसने 288 में से 235 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की। ​​यह परिणाम भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ, जो 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी क्रमशः 57 और 41 सीटें हासिल करते हुए उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की।

ये भी पढ़ें….

महाराष्ट्र CM शपथ ग्रहण समारोह: जानें सिक्योरिटी और ट्रैफिक प्लान

मैं समुंदर हूं, लौट कर आऊंगा: वादे के मुताबिक लौटे देवेंद्र फडणवीस,कैसा रहा सफर?