महाराष्ट्र के लातूर में 16 साल की एक एचआईवी पीड़ित लड़की के साथ दो साल में चार बार रेप किया गया। लड़की गर्भवती हो गई तो आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के लातूर जिले के एक शेल्टर होम में रहने वाली 16 साल की लड़की ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। लड़की HIV संक्रमित है। उसने आरोप लगाया है कि शेल्टर होम में उसके साथ दो साल तक रेप किया गया। वह गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात करा दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी ने जबरन कराया लड़की का गर्भपात

पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने कहा कि उसे एचआईवी संक्रमित बच्चों के शेल्टर होम में रखा गया था। यहां के एक कर्मचारी ने 13 जुलाई 2023 से 23 जुलाई 2025 के बीच उसके साथ चार बार रेप किया। वह बीमार पड़ी तो हॉस्पिटल ले जाया गया। पता चला कि चार महीने की गर्भवती है। इसके बाद आरोपी लड़की को एक डॉक्टर के पास ले गया और उसका जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे किसी से यह बात नहीं कहने के लिए कहा था। धमकी दी थी कि किसी को बताया तो गंभीर नतीजे होंगे।

पुलिस ने शेल्टर होम संस्थापक समेत चार लोगों को किया गिरफ्तार

लड़की ने अधिकारियों को एक पत्र लिखकर शिकायत पेटी में डाल दिया, लेकिन संस्थान प्रबंधन ने उसकी कोई मदद नहीं की और पत्र फाड़ दिया। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने शेल्टर होम के संस्थापक रवि बापटले, अधीक्षक रचना बापटले, कर्मचारी अमित महामुनि और पूजा वाघमारे को गिरफ्तार किया है।

शेल्टर होम में रहते हैं 23 लड़के और 7 लड़कियां

लड़की से साथ यह घिनौनी घटना जिस शेल्टर होम में घटी उसका टैगलाइन "बच्चों का खुशहाल घर" है। यहां 23 लड़के और 7 लड़कियां रहती हैं। इसकी वेबसाइट के अनुसार, ये सभी एचआईवी संक्रमित हैं। संस्थान में सभी कर्मचारी फ्री में काम करते हैं।