महाराष्ट्र के पुणे में एक 19 साल की लड़की से गैंगरेप (Pune Gangrape Case) किया गया। दो लोगों ने पहले उसे अपने चचेरे भाई के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया।

Pune Gangrape Case: महाराष्ट्र के पुणे के स्वर्गेट बस डिपो में खड़ी बस के अंदर 26 साल की महिला के साथ रेप के चंद दिनों बाद एक और लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नई घटना शिरूर तहसील की है। यहां दो लोगों ने चाकू की नोक पर 19 साल की लड़की को अपने चचेरे भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। मोबाइल फोन से वीडियो बनाया। इसके बाद लड़की के साथ गैंगरेप किया। घटना शनिवार रात की है।

गैंगरेप के बाद भागने से पहले लूट लिए सोने के गहने

रंजनगांव पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर महादेव वाघमोड़े ने बताया कि आरोपियों की उम्र 20-25 साल है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की ने बताया है कि दोनों बाइक से आए थे। उन्होंने चाकू दिखाकर धमकाया था। गैंगरेप के बाद भागने से पहले दोनों ने लड़की की नाक की सोने की रिंग और सोने का पेंडेंट लूट लिया।

घटना के कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

पुलिस के अनुसार घटना के बाद लड़की ने 112 पर कॉल कर जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई और उनकी तलाश शुरू कर दी। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास से लूटे गए सोने के गहने बरामद किए गए हैं। उन्हें 7 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है।