महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि राज्य सरकार ने तीन गीतों को शॉर्टलिस्ट किया था। इसमें 'जय जय महाराष्ट्र माझा' को राज्य गीत बनाने का निर्णय लिया गया है।

Maharashtra state official song: 'जय जय महाराष्ट्र माझा' मराठा गीत को महाराष्ट्र का राज्य गीत घेाषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार ने यह निर्णय लिया है। महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बताया कि तीन गीतों को राज्यगीत के लिए शार्टलिस्ट किया गया था। आखिरी राउंड में जय जय महाराष्ट्र माझा को चुना गया है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सभी राज्यों ने अपने अपने राज्य के गीतों को लिखा था तो कुछ तो अपने पूर्व के गीत को अपनाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

19 फरवरी को शिवाजी महाराज की जयंती पर इसे अधिकारिक तौर पर अपनाया जाएगा

महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि राज्य सरकार ने तीन गीतों को शॉर्टलिस्ट किया था। इसमें 'जय जय महाराष्ट्र माझा' को राज्य गीत बनाने का निर्णय लिया गया है। सरकार ने अधिकारित राज्य गीत की मान्यता दे दी है। अब इसे 19 फरवरी को अपनाया जाएगा। 19 फरवरी को मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। राज्य सरकार इस दिन समारोह करके इस गीत को अपनाएगी। इससे पहले राज्य सरकार ने 19 अक्टूबर 2022 को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित होने वाले महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में आधिकारिक तौर पर गीत का उद्घाटन करने का फैसला किया था। हालांकि, मौसम की स्थिति के कारण समारोह स्थगित कर दिया गया था।

किसने गाया है इस गीत को...

यह गीत महाराष्ट्र राज्य की प्रशंसा करते हुए लिखा गया है। महाराष्ट्र की प्रशंसा करते हुए मराठी देशभक्ति गीत, 'जय जय महाराष्ट्र माझा, गरजा महाराष्ट्र माझा', जिसका अर्थ है 'महाराष्ट्र की जय'। इसे राजा बधे द्वारा लिखा गया था और शाहीर साबले के नाम से प्रसिद्ध बल्लादीर कृष्णराव साबले द्वारा गाया गया था। दरअसल, इस गीत से दो पैराग्राफ हटाकर गाने की लंबाई कम करते हुए 1.5 मिनट करने पर राज्य सरकार काम कर रही है। मूल गीत लगभग 3.5 मिनट तक का है। यह गाना महाराष्ट्र में सभी औपचारिक और औपचारिक समारोहों में बजाया जाएगा।