Mumbai Bomb Threat: 400 किलो RDX और 34 गाड़ियों में लाए बम से मुंबई में बड़ा ब्लास्ट करने का मैसेज भेजने वाले आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 50 वर्षीय अश्विन कुमार सपरा के रूप में हुई है। 

Mumbai Crime Branch :मुंबई को बम विस्फोट से दहलाने की धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे उत्तर प्रदेश के नोएडा से अरेस्ट किया है। बता दें कि आरोपी ने धमकी देने के लिए जिस फोन और सिमकार्ड का इस्तेमाल किया था, उसके आधार पर उसके पकड़ा है। फिलहाल उसको पूछताछ के लिए मुंबई लाया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन है मुंबई में बम-ब्लास्ट की धमकी देने वाला आरोपी 

पुलिस ने आरोपी की पहचान 50 वर्षीय अश्विन कुमार सपरा के रूप में हुई है। जो कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जाता है। जो काम के सिलसिले में नोएडा में रहता था। मुंबई पुलिस बिहार पुलिस की मदद से उसकी सारी डिटेल निकाल रही है। इसिलए नोएडा से लेकर बिहार और मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। 

''400 किलो RDX 34 गाड़ियों में लेकर मुंबई पहुंचे आतंकी''

बता दें कि आरोपी ने गुरुवार देर रात मुंबई पुलिस को वॉट्सएप पर धमकी भरा एक मैसेज भेजा था। जिसमें लिखा था कि लश्कर-ए-जिहादी के 14 आतंकी मुंबई में एंट्री कर चुके हैं। यह आतंकी शहर में 400 किलो RDX 34 गाड़ियों में लगाकर बड़ा ब्लास्ट करने की योजना बना रहे हैं। जिससे एक करोड़ लोगों की मौत जाएगी। इससे मुंबई ही नहीं पूरा देश दहल जाएगा। आरोपी ने यह भी लिखा था कि यह आतंकी अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के दौरान धमाके करेंगे।

Scroll to load tweet…