क मामला मुंबई (Mumbai) से सामने आया है। जहां एक 22 वर्षीय युवक की अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नोकझोंक हो गई। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका गला घोंट दिया और मौत के घाट उतार दिया।

Mumbai crime news: इंसान अपनी जिंदगी में कई सारी गलतियां करता है, जिसके बारे में बाद में सोचने पर काफी पछतावा होता है। वहीं आज कल हमारे आस पास ऐसी भी घटनाएं होती है, जो दिमाग को घुमा कर रख देते हैं। इसी तरह का एक मामला मुंबई (Mumbai) से सामने आया है। जहां एक 22 वर्षीय युवक की अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नोकझोंक हो गई। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका गला घोंट दिया और मौत के घाट उतार दिया। प्रेमिका को मारने के बाद युवक भी परेशान हो गया। उसे अपनी हरकत पर पछतावा होने लगा। इसके बाद उसके मन में भी सुसाइड का ख्याल आया। इसके लिए उसने चूहे मारने वाली दवा खरीद लिया। हालांकि, वो आत्महत्या के ख्याल से डर गया। बाद में वो खुद को शांत करने के लिए अंधेरी (पूर्व) में अपनी मां की कब्र पर चला गया और 5 घंटे का वक्त बिताया। उसी दौरान उसके पिता उसे ढूंढते हुए कब्रिस्तान पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी युवक के गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कहा कि उसके पिता ने सोचा कि चूंकि आरोपी ने अपराध किया है, इसलिए उसे इसकी सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने कहा कि युवक ज़ैब ख्वाजा सोलकर ने रविवार सुबह 4.30 बजे मरोल नाका के अशोक टॉवर स्थित अपने फ्लैट में अपनी 18 वर्षीय प्रेमिका सारा सैय्यद की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने पीड़िता के इलाके में CCTV खंगाले क्योंकि पीड़ित की इमारत में कोई नहीं था। सहार के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "सोलकर के पिता, जो एक ऑटोरिक्शा चालक हैं। उन्होंने कहा कि उनका बेटा रात में घर नहीं लौटा, तो उन्होंने सोचा कि वह कब्रिस्तान में होगा, जहां वो उदास होने पर अक्सर जाया करता है। उन्होंने वहां अपने बेटे को पाया, जिसने अपना अपराध गुनाह कर लिया। 

ये भी पढ़ें: सलमान खान की जान की कीमत 25 लाख रुपए, बिश्नोई गैंग फायरिंग केस से जुड़े चार्जशीट में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

आरोपी ने बताई हत्या के पीछे की सच्चाई

पुलिस ने कहा कि आरोपी सोलकर ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद वो एसी मैकेनिक का कोर्स करने लगा। उसने कबूल किया कि उसका 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली प्रेमिका के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद गुस्से में आकर मारने के लिए उसके दुपट्टे का इस्तेमाल किया। दूसरी सुबह पीड़िता के घर वालों ने बच्ची को बेसुध पाया। उसे अस्पताल ले गए, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोलकर और पीड़िता एक-दूसरे को तीन साल से जानते थे। 3 दिन पहले सोशल मीडिया पर भी उनके बीच लड़ाई हुई थी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को 5 दिन के लिए हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें: बारिश के वक्त महाराष्ट्र की सड़कों पर इंसानों के बीच दिखा नया मेहमान, लोगों ने बना ली वीडियो, आप भी देंखे