मुंबई में कल रात से ही भारी बारिश हो रही है। इसके वजह से बीते कई घंटों में मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है। आलम ये है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर भारी असर देखने को मिल रहा है

Mumbai Rain: मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मायानगरी में बरसात का कहर जारी है। भारी बारिश की वजह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट बाधित हो गई हैं। अनगिनत यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण सड़कों और रेलवे पटरियों पर जलभराव हो गया है। शहर के अंदर चलने वाली ट्रेन सेवाओं में देरी देखी गई है। इसके वजह से ट्रेन अपने निर्धारित समय से 15 से 20 मिनट लेट से चल रही हैं। हाई टाइड के कारण हार्बर लाइन पर चूनाभट्टी में पटरियों पर पानी जमा होने से ट्रेनों की स्पीड पर असर पड़ा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण सेंट्रल रेलवे की मुख्य लाइन को ज्यादा देरी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सभी तीन लाइनें - सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर - 10 मिनट देरी से चल रही हैं। यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण लिंक अंधेरी सबवे को भारी जलभराव के कारण बंद कर दिया गया। लगातार बारिश के कारण मेट्रो में पानी भर गया है, जिससे मेट्रो चलने लायक नहीं रह गया था। हालांकि, बाद में पानी कम होने पर इसे खोल दिया गया।

Scroll to load tweet…

मुंबई में भारी बारिश के बीच बाढ़ की चिंता

मौसम कार्यालय के अनुसार मुंबई में भारी बारिश के बीच सुबह 11:28 बजे के बाद समुद्र में उच्च ज्वार आएगा और लहरें 4.24 मीटर तक उठेंगी। ऐसे समय में संभावित बाढ़ की चिंता बढ़ गई है। मुंबई और पालघर में येलो अलर्ट जारी किया गया हैं, जबकि ठाणे जिले में ऑरेंज अलर्ट का नोटिस दिया गया है। बता दें कि कल मुंबई के मध्य में 78 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी मुंबई में क्रमशः 57 मिमी और 67 मिमी दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने शहर में मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे संकेत मिलता है कि बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे मौजूदा चुनौतियां और बढ़ेंगी।

ये भी पढ़ें: आफत: मुंबई में रेड अलर्ट, भारी बारिश से आज स्कूल-कॉलेज बंद, हर रास्ते पर घुटनों तक भरा पानी