नागपुर के एक पुलिस चौकी में दो पुलिसकर्मी धूम्रपान करते हुए जुआ खेलते हुए वीडियो में कैद हुए हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित एक पुलिस चौकी में धूम्रपान करते हुए जुआ खेल रहे दो पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। जिसमें एक पुलिसवाला वर्दी में तो दूसरा सिविल ड्रेस में नजर आ रहा है। इस घटना के बाद प्रदेश के अन्य थानों में भी जांच की जा रही है। कहीं पुलिसकर्मी ऐसे काम करते हुए नजर आए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

कलमना पुलिस स्टेशन की घटना

ये वीडियो महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कलमना पुलिस स्टेशन का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि थाने के अंदर ही पुलिसवाले सिगरेट फूंकते हुए जुआ खेल रहे हैं। हालांकि इन दोनों पुलिसकर्मियों पर वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में पुलिस आयुक्त जोन 5 निकेतन कदम ने ओल्ड काम्पटी रोड स्थित पुलिस चौकी में मनोज घाडगे और भूषण साकडे के इस व्यवहार को देखने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें : चाचा भतीजी ने की लव मैरिज, 10 साल से चल रहा था अफेयर

ऐसा था थाने के अंदर का नजारा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक पुलिसवाला वर्दी में और दूसर सादे कपड़ों में है। उनके हाथों में ताश के पत्ते हैं और वे सिगरेट के कश लगा रहे हैं। उन्हें बिल्कुल भी ये चिंता नहीं है कि कोई उन्हें देख रहा है या उनका वीडियो बना रहा है। वे अपनी धुन में नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी ये खुलासा नहीं हुआ है कि ये वीडियो किसने और कब बनाया है। लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के दो दिन बाद दोनों पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें : शादी से पहले महिला सिपाही ने किया सुसाइड, मंगेतर से कर रही थी बात