मुंबई में एक व्यक्ति पर बाथरूम में नहा रही महिला का वीडियो बनाने का आरोप लगा है। आरोपी ने कथित तौर पर पाइप के सहारे दूसरी मंजिल पर चढ़कर वीडियो बनाया। घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मुंबई. बाथरूम में नहा रही एक महिला का वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि उसने बिल्डिंग में लगे पाइप के सहारे दूसरी मंजिल पर चढ़कर नहाते समय वी​डियो बनाया। इस बात की जानकारी लगते ही महिला थाने पहुंची और वीडियो बनाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

7 अगस्त की घटना, अब दर्ज हुआ केस

जानकारी के अनुसार ये घटना 7 अगस्त की है। लेकिन इस मामले में अब केस दर्ज हुआ है। क्योंकि जब वीडियो बनाया गया, तब महिला को पता ही नहीं चला कि उसका नहाते हुए किसी ने वीडियो बना लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान पनवेल जिले के मोरबे निवासी वरप्रसाद रनराज कटिकादला के रूप में की है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे पकड़कर पुलिस जांच और पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेगी।

बुरी नजर से छुपकर देखना पड़ा भारी

पनवेल थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बुरी नजर से देखने के चलते भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : दूसरे की बीवी के साथ संबंध बना रहा था सिपाही, अचानक पहुंच गया पति

कई बार हो चुकी घटना

बाथरूम में नहा रही महिला का वीडियो बनाने की ये घटना पहली नहीं है। इसके पहले भी कई ऐसे मामले हो चुके हैं। जिसमें वीडियो बनाने के बाद युवती को ब्लैकमेल कर रेप तक किया जाता है। कई बार धमकी देकर पैसा ऐंठा जाता है। हैरानी की बात तो यह है कि आरोपी भी महिला के घर के बाथरूम का ही ​वीडियो बना लेता है। ऐसे में सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है। कई मामलों में रिश्तेदार ही पीछा पकड़ लेते हैं। ऐसे में आपको चाहिए कि चाहे घर का ही बाथरूम क्यों न हो, अगर आप नहाने जा रही हैं। तो कोशिश करें कि कोई घर का इंसान भी आपको नहीं देख सके।

यह भी पढ़ें : बंटी-बबली का खेल खत्म: 17 साल बाद गुजरात से पकड़ाए पति-पत्नी