12 साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी की जेल में संदिग्ध मौत! क्या विशाल गवली ने वाकई आत्महत्या की या उसकी मौत के पीछे है कोई गहरी साजिश? परिवार ने उठाए सवाल, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज़! 

Vishal Gawli Case: देश को झकझोर देने वाले महाराष्ट्र के ठाणे अंतर्गत कल्याण नाबालिग रेप-मर्डर केस में आरोपी विशाल गवली (35) की तलोजा सेंट्रल जेल में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, लेकिन परिवार और वकील हत्या की आशंका जता रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुबह 3:30 बजे टॉयलेट में लटका मिला शव

तलोजा जेल के शौचालय में गवली का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, गवली ने तौलिये से फांसी लगाकर आत्महत्या की। खारघर पुलिस ने पंचनामा कर शव को मुंबई के जेजे अस्पताल भेजा।

परिवार और वकील ने बताया- साजिश

गवली के वकील संजय ढाकाने और परिजनों ने आरोप लगाया कि ये आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने बताया कि गवली को पहले से जान का खतरा था और सुरक्षा की मांग की गई थी। “बदलापुर स्कूल केस के आरोपी अक्षय शिंदे की तरह इसका भी हाल किया गया है। गवली की मौत की गहन जांच होनी चाहिए।” — वकील संजय ढाकाने

12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का आरोप

गवली पर आरोप था कि उसने दिसंबर 2024 में कल्याण के कोलसेवाड़ी क्षेत्र से 12 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। शव पडघा के बापगांव गांव में मिला था।

पत्नी भी थी शामिल, 948 पन्नों का चार्जशीट

पुलिस ने गवली और उसकी पत्नी साक्षी को गिरफ्तार किया था। दोनों पर अपहरण, बलात्कार, हत्या और सबूत मिटाने जैसी धाराएं लगाई गई थीं। फरवरी 2025 में पुलिस ने अदालत में 948 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी।

नेताओं ने क्या कहा?

  1. विधायक सुलभा गायकवाड़: “ईश्वर ने न्याय दिया। परिवार को राहत मिली।”
  2. भाजपा नेता मनीषा राणे: “ऐसे अपराधियों को सार्वजनिक सजा दी जानी चाहिए।”
  3. कांग्रेस नेता नवीन सिंह: “भले कोर्ट से न्याय देर से मिले, पर कर्मों का फल मिल ही गया।”
  4. शिवसेना (UBT) नेता दीपेश म्हात्रे: “अदालतों को ऐसे मामलों में तुरंत फैसला देना चाहिए।”

जेल सिस्टम पर पिऊर खड़े हुए सवाल

विशाल गवली की जेल में हुई मौत ने फिर एक बार भारतीय जेल सिस्टम और न्याय प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह नैतिक न्याय था या साजिश के तहत सजा, इसकी जांच से ही सच्चाई सामने आएगी।