Pune Bus Rape Case: पुणे स्वारगेट बस स्टेशन पर हुए दुष्कर्म मामले में 72 घंटे बाद आरोपी को शिरूर से गिरफ्तार किया गया। 13 पुलिस टीमों, डॉग स्क्वायड और ड्रोन की मदद से आरोपी को पकड़ा गया।

Pune Bus Rape Case: पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर बस के अंदर 26 वर्षीय महिला से दुष्कर्म मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुणे पुलिस ने 72 घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार तड़के पुलिस की एक टीम ने शिरूर तहसील से आरोपी को हिरासत में लिया। इस गिरफ्तारी के लिए 13 पुलिस टीमें तैनात थीं, साथ ही डॉग स्क्वायड और ड्रोन की भी मदद ली गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

37 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर पर दर्जनों मामले दर्ज

37 वर्षीय दत्तात्रेय रामदास गाडे के खिलाफ पुणे और आसपास के अहिल्यानगर जिले में चोरी, लूट और चेन स्नेचिंग के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। स्वारगेट पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के मुताबिक गाडे 2019 से एक मामले में जमानत पर बाहर था।

आधी रात को आरोपी को किया गिरफ्तार

गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र में 13 पुलिस टीमें तैनात की गई थीं। गुरुवार को पुलिस ने शिरूर तहसील के गन्ने के खेतों में स्निफर डॉग और ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद आरोपी को आधी रात के करीब दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें: पुणे MSRTC डिपो में महिला से रेप: राज्य के बसों की होगी सिक्योरिटी ऑडिट, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर का आदेश