पुणे के शनिवार वाडा में मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया। BJP सांसद मेधा कुलकर्णी ने विरोध करते हुए गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण’ किया। पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद तनाव फैला।

पुणे के ऐतिहासिक शनिवार वाडा में कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आने के बाद महाराष्ट्र की सियासत में हलचल मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे “ऐतिहासिक धरोहर का अपमान” बताया। कुलकर्णी ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन का आह्वान किया, जिसके बाद शनिवार वाडा परिसर में तनाव फैल गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नमाज का वीडियो वायरल, भड़की राजनीति

शनिवार को सामने आए वीडियो में छह से सात मुस्लिम महिलाएं शनिवार वाडा की ऊपरी मंजिल पर चटाई बिछाकर नमाज अदा करती नजर आईं। उसी समय आसपास पर्यटक और बच्चे घूम रहे थे। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, हिंदू संगठनों और राजनीतिक दलों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं दिवाली का रिटर्न गिफ्ट, मुंबई पुलिस ने मालिकों को लौटाए 800 मोबाइल

मेधा कुलकर्णी का विरोध: "शनिवार वाडा में नमाज नहीं चलेगी"

BJP की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने इस वीडियो को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा — “शनिवार वाडा में नमाज नहीं चलेगी, हिंदू समाज जाग चुका है!” उन्होंने रविवार को शाम 4 बजे कस्बा पुलिस चौकी के सामने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया।

शनिवार वाडा में ‘शुद्धिकरण’: गौमूत्र और गोबर से किया छिड़काव

रविवार को मेधा कुलकर्णी के नेतृत्व में सैकड़ों हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शनिवार वाडा पहुंचे। यहां नमाज वाली जगह पर गौमूत्र और गोबर छिड़ककर ‘शुद्धिकरण’ किया गया और शिव वंदना की गई। प्रदर्शनकारियों ने “शनिवार वाडा हमारा है” और “ये पेशवाओं का गौरव है” जैसे नारे लगाए।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, कई लोग घायल

जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, वैसे-वैसे माहौल तनावपूर्ण होता गया। पुलिस ने विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन शनिवार वाडा के बाहर हजरत ख्वाजा सय्यद दरगाह के पास प्रदर्शन के दौरान झड़प हो गई। कई कार्यकर्ता घायल हुए और पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

डीसीपी बोले “शनिवार वाडा एएसआई के संरक्षण में है”

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कृष्णकेश रावले ने कहा कि शनिवार वाडा आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के संरक्षण में है। उन्होंने बताया कि विभाग से चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया।

कुलकर्णी का बयान "ये शिवाजी महाराज का प्रतीक है, मस्जिद नहीं"

सांसद मेधा कुलकर्णी ने कहा, “शनिवार वाडा महाराष्ट्र की ऐतिहासिक पहचान है। यहां किसी भी धर्म का धार्मिक आयोजन नहीं होना चाहिए। यह स्थान छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित हिंदवी स्वराज्य का प्रतीक है, न कि मस्जिद।” उन्होंने कहा कि उनका विरोध किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की परंपरा और इतिहास की रक्षा के लिए है।

यह भी पढ़ें: भांजे के इश्क़ में मामी ने की सारी हदें पार! थाने में उठाया खतरनाक कदम, मचा हड़कंप