Satara Lady Doctor Suicide Case : सातारा में लेडी डॉक्टर सुसाइड केस में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी कर ली है। साथ ही सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने पर भी मामला दर्ज हो चुका है। आइए जानते हैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस केस को लेकर क्या कहा
Satara News : महाराष्ट्र के सतारा जिले में 28 साल की महिला डॉक्टर की कथित आत्महत्या को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। खासकर हाथ में लिखे नोट में जब दो पुलिसवालों का नाम सामने आया तो प्रशासन से लेकर सियासी गलियारों तक हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर यूजर का कहना है कि यह सिर्फ एक आत्महत्या नहीं, बल्कि सरकारी सिस्टम की विफलता की है। आइए जानते हैं महाराष्ट्र के नेताओं ने इस दर्दनाक घटना को लेकर क्या कहा...और सरकार इस पर क्या एक्शन लेने जा रही है।
यह भी पढ़ें-सातारा डॉक्टर सुसाइड केस में पहली गिरफ्तारी! SI के बाद सांसद के PA का नाम आया सामने
सरकार से लेकर विपक्ष तक जानिए किसने क्या कहा…
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सतारा के SP को आरोपी सब-इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। वहीं सीएम ने कहा कि जो भी इस केस में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को नहीं छोड़ा जाएगा।
- महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और प्रदेश की दिग्गज नेता पंकजा मुंडे ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए टो टूक कहा कि इस मामले में कोई मीडिया ट्रायल नहीं होना चाहिए, जांच निष्पक्ष और फोरेंसिक आधार पर होनी चाहिए।
- वहीं इस मामले पर विपक्षी दल कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा- जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो न्याय कौन देगा? डॉक्टर ने पहले भी शिकायत की थी, फिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? साथ ही भाजपा सरकार पर पुलिस को बचाने का आरोप लगाया है।
- एनसीपी पार्टी के नेता आनंद परांजपे ने कहा यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सतारा की एक महिला डॉक्टर का आत्महत्या करना राज्य के लिए किसी भी तरह से अच्छा नहीं है और पुलिस प्रशासन ने FIR दर्ज कर ली है। साथ ही कहा- मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए।
- विपक्ष के तमाम आरोपों के बाद भाजपा नेता चित्रा वाघ ने कहा- सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है। साथ ही सभी महिलाओं से अपील है कि ऐसी स्थिति में तुरंत 112 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें। चित्रा ने कहा- यह घटना बाकई दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरे मामले की क्लियर और निष्पक्ष जांच होगी।
यह भी पढ़ें-सतारा रेप केस: हाथ पर लिखे सुसाइड नोट में महिला डॉक्टर की आपबीती, 5 महीने लगातार मेरा..
क्या है सतारा लेडी डॉक्टर सुसाइड केस
बता दें कि महाराष्ट्र के सतारा स्थित जिला अस्पताल में एक महिला डॉक्टर ने गुरुवार 23 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले लेडी डॉक्टर ने अपने हाथ में लिखे सुसाइड नोट में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने ने 5 महीनों में चार बार उसके साथ रेप किया। इसके अलावा पीड़िता ने अपने हाथ पर लिखे नोट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बांकर पर मेंटली हेरैस करने का आरोप लगाया है। जो डॉक्टर का मकान मालिक का बेटा है।
