मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 20 वर्षीय लड़की यशश्री शिंदे की उसके बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से हत्या कर दी। उरण रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में उसका शव मिला।

मुंबई (महाराष्ट्र). मुंबई से एक शॉकिंग खबर है, यहां एक 20 साल की लड़की को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। हैरानी की बात यह है कि इस वारदात को किसी गुंडे-बदमाश ने नहीं, बल्कि युवती के बॉयफ्रेंड ने अंजाम दिया है। आरोपी हत्या के बाद शव को रेलवे स्टेशन के पास फेंककर फरार हो गया। लड़की की बॉडी पर जिस तरह से निशान मिले हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपी ने एक कसाई की तरह यह कत्ल किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन का है मामला

दरअसल, यह मामला नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन के पास का है। जहां झाड़ियों में युवती का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतका की पहचान यशश्री शिंदे के रूप में हुई है। जो कुछ दिन पहले अपने घर से गायब हुई थी। परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में कराई थी। वहीं जिस युवक ने हत्या की है, वह एक निजी कंपनी में काम करता है। वह उरण का रहने वाला बताया जाता है।

लव स्टोरी का मौत के साथ खौफनाक अंत

उरण पुलिस स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई होगी, जिसके बाद लड़के ने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल मामला संदिग्ध है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इतंजार है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम का गठना कर दिया है। उसकी तलाश जारी है।

बेंगलुरु के हॉस्टल में किया लड़की का मर्डर

ऐसी ही एक खौफनाक खबर आज बेंगलुरु से सामने आई है। जहां पीजी हॉस्टल में 23 जुलाई की रात एक लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिसने इस वारदात को अंजाम दिया वह आरोपी भोपाल का रहने वाला है। जबकि मृतका बिहार की रहने वाली थी। उसकी उम्र 24 साल थी। हलांकि आज पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर क्यों उसने लड़की की हत्या की।

यह भी पढ़ें-बेंगलुरु के Girls PG हॉस्टल में युवक ने GF की सहेली को दी दर्दनाक मौत, जानें वजह