महाराष्ट्र में एक महिला ने अपने पहले पति को छोड़ दूसरे से शादी कर ली। लेकिन उसे यह नहीं बताया कि उसके पहले से एक बच्चा भी है। बस यही बात 4 साल के मासूम बच्चे की मौत का कारण बन गई। 

ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सौतेले पिता ने अपने ही बच्चे की पीट पीटकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला ने शादी से पहले नहीं बताया था कि उसके एक बच्चा भी है। वह शादी के बाद बच्चे को लेकर आ गई थी। लेकिन वह बच्चे को अपनाना नहीं चाहता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूसरी शादी के चक्कर में बच्चे की मौत

जानकारी के अनुसार ये घटना ठाणे जिले के चितलसर इलाके की है। यहां एक महिला ने अपने पहले पति से अलग होने के बाद दूसरे से शादी कर ली। लेकिन शादी के दौरान उसे कभी यह नहीं बताया कि उसके एक बच्चा भी है। शादी के बाद दोनों पति पत्नी मजे से रहने लगे। लेकिन इसी बीच कुछ दिन पहले महिला अपने चार साल के बेटे को कोलकाता से लेकर आ गई। जिसे देखकर पति हैरान रह गया। पहले तो दोनों में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद पति सौतेले बेटे को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। रविवार के दिन को उसने बच्चे की पीट पीटकर हत्या कर दी।

आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पिता दिलशाद ने 4 साल के मासूम बच्चे मोहम्मद आर्यन की रविवार को पीट पीटकर हत्या कर दी। जिस महिला से दिलशाद ने दूसरी शादी की थी। वह पहले शादी से हुए बच्चे को कोलकाता में छोड़कर आई थी। उसने शादी से पहले कभी बच्चे का जिक्र नहीं किया था। लेकिन जब शादी के बाद दोनों खुशहाल जिदंगी बीताने लगे तो एक दिन वह कोलकाता से अपने बच्चे को लेकर आ गई। इसके बाद से दंपत्ति के बीच रोज लड़ाई झगड़े भी होने लगे और एक दिन पिता ने बच्चे को मार ही डाला। पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह दूसरे के बच्चे को अपनाना नहीं चाहता था। इस कारण दोनों पति पत्नी के बीच विवाद होता था।

यह भी पढ़ें: UP : सेंट्रल स्कूल में अचानक बिगड़ी बच्चों की तबियत, मच गई अफरा-तफरी

बच्चे की टूट हड्डी पसलियां

पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में पता चला कि बच्चे के साथ काफी शारीरिक शोषण हुआ है। उसके शरीर की कई हड्डियां टूट चुकी थी। पसलियां भी टूट गई थी। बच्चे को पेट में भी अंदरूनी चोटें आई थी। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: 35 साल के युवक ने 85 साल की महिला के साथ की जबरदस्ती, बलात्कार करते ही मौत