सैफ अली खान पर हमले के बाद उनका इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है। इस अस्पताल में बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज अपना इलाज करवाने आते हैं। इस हॉस्पिटल की स्थापना 1997 में  हुई थी।

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर उनके घर में ही हमला हुआ है। उनका इलाज मुंबई (Mumbai) के जाने-माने लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) मे चल रहा है। यह हॉस्पिटल अपनी हाइटेक फैसेलिटीज के लिए जाना जाता है। ज्यादातर बड़ी सेलिब्रिटीज इसी अस्पताल में इलाज कराने आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लीलावती अस्पताल के मालिक कौन है? इस अस्पताल को कब बनवाया गया था? किसके नाम पर यह अस्पताल खोला गया है? आइए जानते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लीलावती अस्पताल कब बना था 

लीलावती हॉस्पिटल का नाम लीलावती मेहता (Lilavati Mehta) के नाम पर रखा गया है, जो बिजनेसमैन कीर्तिलाल मेहता (Kirtilal Mehta) की मां थीं। इस अस्पताल की स्थापना साल 1997 में लीलावती कीर्तिलाल मेहता मेडिकल ट्रस्ट ने की थी।

कीर्तिलाल मेहता कौन 

कीर्तिलाल मेहता भारत से टॉप बिजनेसमैन में से एक हैं। उनका प्रमुख कारोबार डायमंड और जूलरी से जुड़ा है। कारोबार की दुनिया में उनकी शुरुआत महज 12 साल की उम्र में हो गई थी। तब उन्होंने म्यांमार (बर्मा) में रुबी स्टोन से बिजनेस की शुरुआत की थी। 1944 में उन्होंने मुंबई में 'ब्यूटीफुल डायमंड्स' नाम से हीरे का कारोबार शुरू किया था। 1953 में बेल्जियम के एंटवर्प सिटी में 'जेम्बेल डायमंड्स' की शुरुआत की, जो आज ग्लोबल डायमंड मार्केट में एक बड़ा नाम है। इसके बाद 1956 में हांगकांग, 1968 में तेल अवीव और 1973 में न्यूयॉर्क में इसकी ब्रांचेस खोली। कुछ ही समय में एशिया, यूरोप और अमेरिका में उनका कारोबार फैल गया। आज गेम्बेल ग्रुप (Gembel Diamonds Group) दुनिया की टॉप डायमंड कंपनियों में आता है।

लीलावती अस्पताल के मालिक की नेटवर्थ 

कीर्तिलाल मेहता का निधन साल 2015 में हुआ था। वह भारत के सबसे अमीर लोगों में से एक थे। हालांकि, उनके नेटवर्थ का सही-सही आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। इसका आंकलन सैकड़ों मिलियन डॉलर में किया गया है। आज उनकी विरासत उनकी फैमिली संभालती है।

इसे भी पढ़ें 

अब सैफ भी नहीं सेफ! शाहरुख-सलमान के बाद छोटे नवाब पर अटैक, कहां हुई चूक? 

नौकरानी, बच्चों को बचाने पिता ने लगा दी जान की बाजी! Saif Ali Khan बने रियल हीरो