पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें वो लोगों को सड़क पर रोने के लिए मजबूर करता  दिखाई दे रहा है। 

नई दिल्ली। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर आपको कई तरह की चीजें देखने को मिल ही जाती है। कुछ वीडियोज तो पुलिस से जुड़ी भी सामने आती है, जिसमें वो अलग-अलग अंदाज में लोगों को कानून के प्रति जागरूक करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में देखने को मिला है। यहां पर पंजाब पुलिस का एक कांस्टेबल लोगों को पंजाबी गीत के जरिए सेफ्टी रूल्स समझाता हुआ दिखाई दे रहा है। हैरानी वाली बात ये है कि खुद कांस्टबेल ने गाने के बोल लिखे हैं। गाने का एक-एक बोल तारीफ करने लायक है। उस कांस्टेबल का नाम अजय शेरगिल है, जोकि अमृतसर में इस वक्त तैनात हैं। उन्होंने 2016 में पंजाब पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांस्टेबल अजय शेरगिल अमृतसर के अजनाला के रहने वाले हैं। दो साल पहले उनकी शादी हुई थी और वो एक प्यारी सी बेटी के पिता भी है। कांस्टेबल सोशल मीडिया सेल में काम करते हैं। वो लोगों को अपने कामों से हमेशा कायल करते रहते हैं। कांस्टेबल अजय जिस हिसाब से गा रहे हैं उसे सभी लोग सुनते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने शब्दों के सहारे वो लोगों को प्रेरित करते नजर आ रहे हैं। अजय ने ट्रैफिक नियमों पर गाना गाया है। वो लोगों की सोच और पुलिस वालों के लिए लोगों के मन में बदलाव लाने की पहल करते दिखाई दिए हैं। हर कोई उनके गाने की जमकर तारीफ कर रहा है। ट्रैफिक पर लिखे गाने को उन्होंने चौक पर खड़े होकर लोगों को सुनने का काम किया है। लोग उस गाने को मजे भी सुन भी रहे हैं।

पंजाब सरकार का सबसे बड़ा एक्शन

वहीं, पंजाब सरकार ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस हिरासत में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू की रिकॉर्डिंग की सुविधा देने के इल्जाम में डीएसपी रैंक के एक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है। सरकार ने डीएसपी गुरशेर सिंह संधू को बर्खास्त किया है।