पंजाब के बटाला के वकील नमन लूथरा और पाकिस्तान के लाहौर की शालीन जावेद के प्रेम के बीच सरहदों की दूरियां मिट गई हैं। आखिरकार सगाई के सात साल बाद सरहद के पार रहने वाली शालीन को भारत का वीजा मिल ही गया। नमन-शाहील अगले महीने बटाला में शादी करेंगे।

चंडीगढ। पंजाब के बटाला के वकील नमन लूथरा और पाकिस्तान के लाहौर की शालीन जावेद के प्रेम के बीच सरहदों की दूरियां मिट गई हैं। आखिरकार सगाई के सात साल बाद सरहद के पार रहने वाली शालीन को भारत का वीजा मिल ही गया। नमन-शाहील अगले महीने बटाला में शादी करेंगे। दोनों की प्रेम कहानी 2004 में आई बालीवुड की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘वीर-जारा’ सी है। दोनों की सगाई वर्ष 2016 में हुई थी। पर भारत का वीजा न मिलने के कारण उनकी मैरिज नहीं हो पा रही थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आजादी के बाद भारत आ गया था नमन का परिवार

बटाला के वकील नमन लूथरा का परिवार आजादी के बंटवारे के बाद भारत आ गया था। पर उनके रिश्तेदार पाकिस्तान में रह गए। उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया था। पर उनके परिवार का अपने रिश्तेदारों से सम्पर्क बना रहा। नमन वर्ष 2016 में अपनी मॉं व बहन के साथ रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान गए थे। वहीं उनकी मुलाकात शालीन जावेद से हुई और दोनों में प्यार हो गया। यह देखकर परिवार वालों ने भी उनकी सगाई कर दी।

रिश्तेदारों का बेसब्री से इंतजार

नमन लूथरा ने भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा है कि शालीन अप्रैल के पहले हफ्ते में यहां आ रही है। जब वह आ जाएगी तो हम लोग शादी कर लेंगे। उनकी मंगेतर को पहले कई प्रयास के बाद भी वीजा नहीं मिल सका था। दोनों परिवार शादी की तैयारियां कर रहे हैं। नमन को अपनी दुल्हन और रिश्तेदारों के बटाला आने का बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने यह भी कहा कि वह शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ बटाला में ही रहेंगे।

पंजाब में और गुरुद्वारा करतापुर में हुई थी मुलाकात

शालीन वर्ष 2018 में अपने परिवार के साथ पंजाब आई थी। वह अपने मंगेतर के साथ बटाला में रही भी। पर उसके बाद शालीन को वीजा देने से बार-बार इंकार किया जाता रहा। दोनों की-गुरुद्वारा करतारपुर में मुलाकात भी हुई थी। लाहौर से मंगेतर अपने परिवार के साथ पहुंची थी।