'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह को रविवार को पंजाब पुलिस ने मोगा जिले के रोडे गांव से अरेस्ट किया। अमृतपाल ने रणनीतिक रूप से इस गांव को अपने संगठन की कमान संभालने के लिए चुना था।

चंडीगढ़। 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह को रविवार को पंजाब पुलिस ने मोगा जिले के रोडे गांव से अरेस्ट किया। वर्ष 2022 में दुबई से ट्रांसपोर्ट का कारोबार छोड़कर पंजाब लौटने वाले अमृतपाल ने रणनीतिक रूप से इस गांव को अपने संगठन की कमान संभालने के लिए चुना था। 29 सितंबर 2022 को इसी गांव में एक कार्यक्रम में उसे संगठन 'वारिस पंजाब दे' की कमान सौंंपी गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमृतपाल सिंह को जहां से अरेस्ट किया गया है। वह जगह भी उसके लिए नई नहीं है। उसी गुरुद्वारे में अमृतपाल को 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख की पगड़ी पहनाने की रस्म पूरी की गई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि रोडे गांव गुरंजट सिंह का भी गांव हैं। वह खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के मुखिया रहे हैं। मतलब अपनी गिरफ्तारी भी उसने उसी गुरुद्वारे से दी, जिस गुरुद्वारे में उसने पहली बार संगठन प्रमुख की जिम्मेदारी ​ली थी। इस समय वहां के क्या हालात हैं। आइए जानते हैं अमृतपाल की गिरफ्तारी से जुड़े दस बड़े अपडेट।

1. पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि 18 मार्च को चाहते तो उस दिन भी उन्हें पकड़ सकते थे पर हम नहीं चाहते थे कि उस दिन कोई खून खराबा हो गोली चले।

2. आज अमृतपाल सिंह गिरफ्तार हुए हैं, जो लोग भी अमन-शांति खराब करने की कोशिश करेंगे। उन पर कानून काम करेगा।

3. सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनके पास कल रात सूचना आ गई थी। मैं पूरी रात नहीं सो पाया था, हर 15-30 मिनट में जानकारी लेता रहा, क्योंकि मैं नहीं चाहता कि कोई क़ानून-व्यवस्था की स्थिति बन जाए।

4. अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने कहा कि हमें टीवी से पता चला की अमृतपाल ने खुद को पेश किया। यदि सरेंडर की बात होती तो इधर भी किया जा सकता था, पर जो ड्रामा होना था, वह हो गया। उसने सिख रूप में सरेंडर किया, हमें मान महसूस हो रहा है।

5. तरसेम सिंह ने कहा कि वह कौम के लिए और नशे के खिलाफ काम कर रहा था, हम केस लड़ेंगे। नौजवानों को बचाने वाले को सरकार बदनाम कर रही है।

6. पुलिस ने बठिंडा शहर में फ्लैग मार्च किया। एसपी बठिंडा गुरविंदर सिंह ने कहा कि हम पहले भी फ्लैग मार्च निकालते रहे हैं। स्थिति सामान्य व शांतिपूर्ण है। हम शहर के हर कोने तक पहुंच रहे हैं।

7. IGP सुखचैन सिंह गिल, चंडीगढ़ का भी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि राज्य में क़ानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द्र बना हुआ है। अप्रिय घटना की कोई आशंका नहीं है।

8. अमृतपाल सिंह को मोगा के रोड़ेवाल गुरुद्वारे से अरेस्ट करने के बाद पुलिस अमृतसर ले गई।

9. पंजाब पुलिस उसे स्पेशल प्लेन से लेकर असम के डिब्रूगढ़ जेल पहुंच गई। एयरपोर्ट पर ही उसका मेडिकल चेकअप भी कराया गया।

10. आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम पंजाब के अमन-चैन और सुरक्षा के लिए तत्‍पर हैं।