अरब देशों में मानव तस्करी का धंधा हाई लेवल पर चल रहा है। इस चंगुल से निकलकर आई 7 में से 2 लड़कियों ने ऐसे खुलासे किए हैं, जिनके बारे में सुनने के बाद हर किसी का खून खौल रहा है।

सुल्तानपुर। मानव तस्करी को बढ़ावा देने के लिए अपराधियों ने एक अलग ही तरीका अपना शुरू कर दिया है। अब वो भारत से लड़कियों को दिल्ली की बजाए मुंबई के रास्ते अरब देशों में ले जाने का काम कर रहे हैं। इन बात का खुलास उन 7 लड़कियों में से 2 ने किया है जोकि अरब देशों से लौटी हैं। अपने साथ ही मानसिक और शारीरिक रुप से हुए शोषण का जिक्र उन 7 में से 2 लड़कियां सुल्तानपुर लोधी के निर्मल कुटिया में राज्यसभा सदस्त संत बलबीर सिंह सीचेवाल के सामने करती हुई दिखाई दी। जोकि उनसे मिलने के लिए आए हुए थे। लड़कियों की पूरी बात सुनने के बाद उन्होंने मोगा और बरनाला जिलों के पुलिस प्रमुखों को लड़कियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने के निर्देश तक जारी किए हैं। साथ ही उस ट्रैवल एजेंट के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिसके जरिए ये खौफनाक काम हो पाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़ितों लड़कियों ने अपने साथ हुई आपबीती का जब जिक्र किया तो उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। कई लोगों की तो रूह तक कांप उठी। उन्होंने बताया कि इमरान नाम का एजेंट लड़कियों को बेवकूफ बनाकर वहां पर ले जाता है। इतना ही नहीं लड़कियों के साथ वो मारपीट करता है। उसने दो और लड़कियों को जबरदस्ती वहां पर बुलाने के लिए कहा था। ये एक बहुत बड़ा रैकेट चल रहा है। मोगा की एक लड़की ने इस बात का भी जिक्र किया कि उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया था। वो अपनी बेटी का इलाज करने के लिए वहां पर गई थी। जोकि काफी ज्यादा बीमारी थी। उसे एक ऑफिस में बंधक बनाकर रखा गया था। यदि संत सीचेवाल ने उनकी मदद नहीं की होती तो वो वापस नहीं आ पाती है।

अरब देशों में नहीं रखना चाहिए कदम

इस खौफनाक मंजर से गुजरने वाली लड़कियों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अरब देशों में बिल्कुल नहीं जाना चाहिए। वहां पर एजेंट विजिटर वीजा पर लड़कियों को बुलाते हैं। वहां पर उन्हें बेच देते हैं। वापस लौटने के लिए उन्हें मोटी रकम देते हैं।