जालंधर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रारम्भिक जांच (पीई) दर्ज की है। उन पर चं​डीगढ एसएसपी के कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार के आरोप थे। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

चंडीगढ। जालंधर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रारम्भिक जांच (पीई) दर्ज की है। उन पर चं​डीगढ एसएसपी के कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार के आरोप थे। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंजाब के गवर्नर के रेफरेंस पर शुरु हुई जांच

अधिकारियों के अनुसार, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के रेफरेंस पर सीबीआई ने यह जांच शुरू की है। कुलदीप वर्ष 2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। वह चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर थे, पिछले साल दिसंबर में उन्हें उनके मूल कैडर पंजाब वापस किया गया था, जबकि यूटी कैडर में उनके तीन साल के कार्यकाल में अभी 10 महीने शेष थे। उस समय इस फैसले पर नौकरशाही में काफी चर्चा थी।

भगवंत मान ने भी लिखा था पत्र

इसी सिलसिले में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गवर्नर को पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होंने कुलदीप चहल को समय से पहले वापस करने का जिक्र किया था और हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी को प्रभार सौंपने पर हैरानी जतायी थी। अपने पत्र में उन्होंने यह भी कहा था कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है और इसके मामलों को चलाने में राज्यों के बीच संतुलन बिगड़ सकता है।

गवर्नर ने दिया था ये जवाब

उस समय गवर्नर पुरोहित ने कहा था कि सीएम भगवंत मान ने चहल की वापसी पर उन्हें पत्र लिखा, पर उसके पहले उन्होंने 'तथ्यों का पता नहीं' लगाया था। आईपीएस कुलदीप सिंह चहल के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायतें मिली थी। उसके बाद अधिकारी को उनके मूल कैडर में वापस किया गया था और चहल को हटाने के फैसले से 28 नवंबर को पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को भी अवगत कराया था।