पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में जेल में बंद आरोपियों के बीच हुई गैंगवार में दो बदमाशों की मौत हो गई है। यह गैंगवार पंजाब के तरनतारन जिले की गोइंदवाल जेल में हुई।

चंडीगढ। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में जेल में बंद आरोपियों के बीच हुई गैंगवार में दो बदमाशों की मौत हो गई है। यह गैंगवार पंजाब के तरनतारन जिले की गोइंदवाल जेल में हुई। मृत बदमाशों की पहचान मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह मोहना के रुप में हुई है। एक अन्य घायल गैंगेस्टर केशव की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस गैंग और जग्गू गैंग के कैदियों के बीच वर्चस्व को लेकर जेल में यह खूनी झड़प हुई। बठिंडा के रहने वाले तीसरे गैंगेस्टर केशव को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

मूसेवाला की हत्या में शामिल अपराधियों के बन गए थे गुट

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, गैंगेस्टर मनदीप सिंह की जेल में किसी बात को लेकर कैदियों के साथ झड़प हुई थी। कैदियों और तूफान के बीच में खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें गैंगेस्टर तूफान की मौत हो गई। यह भी बताया जा रहा है कि घटना में तीन से चार अन्य कैदी भी घायल हुए हैं। जेल में मूसेवाला की हत्या में शामिल अपराधियों के दो गुट बन गए थे। केशव भी मूसेवाला मर्डर में शामिल था। उसने तीन शूटरों को भागने में मदद की थी। उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था।

जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शूटर था तूफान

आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाब पुलिस ने राई निवासी गैंगेस्टर मनदीप सिंह तूफान को अरेस्ट किया था। तूफान, जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शूटर था। जग्गू से पूछताछ में उसका नाम सामने आया था। वह मूसेवाला की हत्या के दिन घटनास्थल के आसपास ही मौजूद था। गोल्डी बराड़ ने उसे स्टैंडबाय पर रखा था, जबकि मूसेवाला की हत्या से पहले मनमोहन सिंह मोहना ने उनकी रेकी की थी। मानसा का रहने वाला मोहना गैंगेस्टर जग्गूभगवान पुरिया का खास आदमी था।