पंजाब में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश के तरनतारन में एक युवक ने युवती से प्रेम विवाह कर लिया। इससे नाराज युवती के परिजनों ने युवक की मां से इसका बदला निकाला। लड़की के परिजनों ने युवक की मां का अर्धनग्न कर पूरी गली में घुमाया।  

तरनतारन (पंजाब)। पंजाब के तरनतारन में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को अर्धनग्न कर गली में घुमाने की घटना से पंजाब के नाम का डुबो दिया है। यहां एक महिला को गलियों में अर्धनग्न कर घुमाया गया। महिला को उसके बेटे के लव मैरिज करने की सजा दी गई। लड़की वालों के परिजनों ने लड़के पर अपना गुस्सा निकालने के लिए उसकी मां के साथ शर्मनाक हरकत की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला को मारा पीटा और अभद्रता की
महिला के बेटे के लव मैरिज करने की सजा उसकी मां को दी गई। महिला के बेटे ने एक लड़की के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। इस बात से लड़के के परिजन काफी नाराज थे। युवक-युवती दोनों ही घर से फरार थे। ऐसे में युवती के घर वालों ने लड़के की मां के साथ मारपीट करने के साथ उसके साथ अभद्रता की। उसके कपड़े फाड़ दिए और गली घुमाया।

पांच के खिलाफ मुकदमा
महिला को गली में अर्धनग्न कर घुमाने की मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में नामजद तीन नामजद समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी, गुरचरण सिंह, कुलविंदर कौर उर्फ मनी और दो अज्ञात व्यक्ति घटना में शामिल हैं। साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी जुटाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को क़ड़ी सजा दिलाई जाएगी। 

वीडियो बनाने रहे लोग
गली में महिला के साथ शर्मनाक हरकत होती रही। वह मदद मांगती रही लेकिन कोई उसकी सहायता के लिए आगे नहीं आया। लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे लेकिन मदद किसी ने नहीं की। 

महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट
महिला का अर्धनग्न कर गली में घुमाने का मामला प्रकाश में आने पर महिला आयोग भी सख्त हो गया है। आयोग ने पुलिस से संपर्क कर तुरंत मामले में जांच रिपोर्ट मांगी है।