Punjab Floods 2025 : पंजाब में आई इस भयंकर बाढ़ हर किसी को रूला दिया है। क्या नेता क्या अभिनेता सभी भावुक हैं और मदद करने के लिए पहुंच रहे हैं। गुरूवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
Punjab Flood News : पंजाब में जलप्रलय जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़ में सब तबाह हो चुका है। इंसान से लेकर जानवर तक अपनी जान बचाने के लिए बेघर होकर इधर उधर भटकने को मजबूर हैं। यह इतनी बड़ी त्रासदी है कि इसमें लाखों लोगों ने अपना आशियाना छोड़ दिया है। हजारों गांव पानी में समा चुके हैं। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब में बाढ़ प्रवावित इलाके का जायजा लेने पहुंचे और किसानों से भी मिले। एक तरफ जहां चारों ओर पानी ही पानी था, इस दौरन शिवराज सिंह पीड़ितों से मिलने के लिए पानी में उतर गए और किसानों को गले लगाया। यह जज्बा उनका दिल छूने वाला था।
दिल्ली से फ्लाइट से, लेकिन पंजाब में ट्रैक्टर पर चले शिवराज
गुरूवार को दिल्ली से सीधे पंजाब पहुंचे शिवराज सिंह चौहान तो वहां का बाढ़ का विकराल रूप देखकर वह भी हैरान थे। क्योंकि जहां तक नजर जा रही थीं, वहां तक सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा था। आलम यह था कि उनको कई इलाकों में पहुंने के लिए टैक्टर का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान उनके साथ पंजाब के लोकल बीजेपी नेता भी मौजूद रहे।
शिवराज बोले-पंजाब में जलप्रलय की स्थिति
पंजाब में तबाही का मंजर देख शिवराज सिंह ने किसानों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उऩ्होंने कहा-पंजाब में जलप्रलय की स्थिति है। फसलें पूरी तरह से डूबी हुई हैं। बिना खेत में जाए दर्द और नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। फसलों पर संकट है। स्थिति देखकर मन द्रवित है। हम किसानों को हौसला नहीं हारने देंगे, मजबूती से साथ खड़े हैं। संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब की जनता और किसानों के साथ खड़ी है। मुझे प्रधानमंत्री जी ने भेजा है। हम गांवों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे, ग्रामीणों से संवाद करेंगे। आखिर में शिवराज सिंह ने कहा- ‘’जो बोले सो निहाल, सती श्री अकाल'' हम सब मिलकर इस संकट से उबर जाएँगे।
