राजस्थान के अलवर से शॉकिंग खबर है, जहां एक 20 साल की लड़की के साथ नौकरी के नाम पर गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने अपनी मां को जो आपबीती सुनाई वो दिल दहला देगी।

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले से बड़ी खबर है। स्कूल में नौकरी लगाने की बात पर बीस साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। उसे गांव का ही एक परिचित अपने साथ लेकर नौकरी लगवाने लाया था। जहां नौकरी लगवाने की बात थी उस स्कूल के नजदीक ही दो अन्य उसका इंतजार कर रहे थे। तीनों उस पर टूट पड़े और गैंगरेप किया, मारपीट की, बुरी हालत में घर के बाहर फेंक गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्कूल में नौकरी का था मामला

अलवर जिले की एनईबी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। दर्ज रिपोर्ट पर पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाली बीस साल की एक युवती पर अपने परिवार की जिम्मेदारी थी। युवती खुद, उसकी मां और दो छोटे भाई कुछ समय पहले ही गांव में रहने आए थे। वहां नजदीक ही रहने वाला दौलत नाम का एक युवक लड़की से मिला और कहा कि वह स्कूल में उसकी जॉब लगवा देगा।

खुशखबरी से पहले आ गई खौफनाक न्यूज

लड़की ने अपनी मां को बताया तो मां भी खुश हो गई। कल दोपहर बाद लड़की को उसके दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया और शाम को दौलत उस अपनी कार में लेने आ गया। कार लेकर वह गांव के बाहर एक स्कूल के नजदीक पहुंचा तो वहां पर पहले ही उसके दो साथी इंतजार कर रहे थे। उन्होनें लड़की से वहीं रेप किया, उसके बाद दौलत उसे अपने घर ले गया। वहां ले जाकर भी तीनों ने गैंगरेप किया। लड़की को बुरी हालत में उसके घर के छोड़ गए। अब पुलिस ने केस दर्ज किया है।