राजस्थान के बाडमेर से हैरान करने वाली खबर आई है। जहां दूल्हा शादी से कुछ समय पहले गायब हो गया। वह साउथ अफ्रीका से आ रहा था। फ्लाइट से मुंबई एयरपोर्ट पर उतार भी, लेकिन कहीं दिखा नहीं। पुलिस और परिवार ने तलाश शुरू कर दी है।

बाडमेर. राजस्थान के बाडमेर जिले में दूल्हे की बारात जानी थी। घर में सब तैयारियां पूरी हो चुकी थी, वधु पक्ष वाले बारात और दूल्हे का इंतजार कर रहे थे। लेकिन दूल्हा नहीं आया। बताया जा रहा है कि वह राजस्थान ही नहीं पहुंच सका और 22 फरवरी को होने वाली शादी रद्द कर दी गई। इस मामले में राजस्थान के बाडमेर जिले में रहने वाले दूल्हे के परिवार ने अब मुंबई में केस दर्ज कराया है। मुंबई पुलिस दूल्हे को तलाश कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई से लेकर राजस्थान तक तलाश जारी

दरअसल बाडमेर जिले का निवासी रेवताराम पिछले दो तीन सालों से काम के सिलसिले मे साउथ अफ्रीका था। परिवार ने उसे लड़की पसंद कराने के बाद 22 फरवरी को उसकी शादी तय कर दी थी। परिवार में एक महीन से शादी की तैयारियां चल रही थी। रेवताराम को 17 फरवरी को बाडमेर पहुंचना था। इससे पहले 16 फरवरी को उसे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि इथोपियन एरयलाइंस से 16 फरवरी को वह मुंबई एयरपोर्ट तक तो पहुंच गया लेकिन वहां से बाहर नहीं निकला। एयरपोर्ट के आसपास से ही वह कहीं लापता हो गया। परिवार उसका इतंजार करता रहा, लेकिन वह नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। ग्रेटर मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

फ्लाइट से तो उतरा-लेकिन एयरपोर्ट से हुआ गायब

बाडमेर निवासी परिवार ने बताया कि सब कुछ तय था और हम उसे लेने के लिए मुंबई भी चले गए थे। वहां एयरपोर्ट पर कई घंटों इतंजार किया लेकिन रेवताराम से मुलाकात नहीं हुई। वह एयरपोर्ट से बाहर ही निकलता हुआ ही दिखाई नहीं दिया। अब पुलिस के अलावा परिवार के लोग भी उसकी तलाश कर रहे हैं। उधर बाडमेर में दुल्हन पक्ष के लोग भी इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल शादी रद्द हो गई है।

यह भी पढ़ें-दुल्हन के पिता की बात पर हलवाई का चढ़ा पारा, लगा दी आग...मची चीख-पुकार, खाने की प्लेट छोड़ भागे मेहमान