Dausa shocking crime : राजस्थान के दौसा जिले से एक ऐसी कलयुगी बहू सामने आई है कि उसने अपने ही ससुर और पति की हत्या कर दी। महिला ने दोनों को रातभर डंडे और सरियों से इतना पीटा कि उनकी सुबह तक मौत ही हो गई। बहू के कारनामे चौंकाने वाले हैं।

Dausa shocking crime : राजस्थान के दौसा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रोज-रोज के विवाद से परेशान होकर बहू ने अपने पति और ससुर को इतना पीटा कि दोनों की जान चली गई। उसके रिश्तेदारों ने भी उसका साथ दिया। पूरी रात पीटने के बाद सभी फरार हो गए। आज सवेरे पड़ोसियों ने खून से लथपथ शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। मामला नांगल थाना इलाके का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दौसा के थाना क्षेत्र के खवाराजी गांव की घटना

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के खवाराजी गांव में रहने वाले तान सिंह और उसके बेटे घनश्याम की हत्या कर दी गई। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि घनश्याम की पत्नी घर से गायब थी। तीनों के बीच कुछ दिनों से घरेलू कलह को लेकर विवाद चल रहा था। आए दिन झगड़े होते थे। इसी से परेशान होकर कुछ दिन पहले तान सिंह की पत्नी भी अपने पीहर चली गई थी। बताया जा रहा है कि कल शाम भी पति और पत्नी में विवाद हुआ था। ससुर ने इसे काबू करने की कोशिश की थी।

डंडों और सरियों से पूरी रात पति-ससुर को पीटा

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रात को तीन-चार लोग तानसिंह के घर आए थे। उनकी चीखने की आवाजें आ रही थीं। कुछ देर के बाद और ज्यादा आवाजें आने लगी और बाद में सब शांत हो गया। फिर कुछ लोग घर से जाते हुए नजर आए। जिनमें तानसिंह की पत्नी भी थी। नांगल थाना पुलिस ने बताया कि बहू और उसके परिजनों पर हत्या करने का अंदेशा है। फिलहाल फोरेसिंक जांच की जा रही है। डंडों और सरियों से बुरी तरह से पीटा गया है। शवों को मुर्दाघर में रखवाया गया है।