दीपावली त्यौहरा के बीच राजस्थान के अजमेर जिले से दर्दनाक खबर है। यहां मध्य प्रदेश का रहने वाला एक परिवार पुष्कर में भगवान के दर्शन करने जा रहा था। लेकिन दर्शन करने के पहले ही उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया और पूरा परिवार खत्म हो गया।

अजमेर, पूरा देश आज 12 नवंबर को दिवाली का त्यौहार सेलिब्रेट कर रहा है। घर-घर खुशियों का माहौल है। लेकिन इसी बीच राजस्थान के अजमेर जिले आज के दिन एक दुखद खबर सामने आई है। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा इतना ज्यादा खतरनाक था कि इसमें एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दीपावली पर पुष्कर में दर्शन गई थी फैमिली

दरअसल, इस भीषण हादसे का शिकार हुए इस परिवार के लोग दीपावली के पर्व पर पुष्कर में दर्शन करने के लिए आए थे। लेकिन दर्शन करने के पहले ही यह पूरा हादसा हो गया। बताया जाता है कि जिस वक्त यह एक्सीडेंट हुआ उस दौरन मौके पर कोई नहीं था। हदासे की खबर लगते आसपास के लोग वहां जमा हुए और फिर पुलिस को सूचित कर बुलाया गया।

मृतक परिवार मध्य प्रदेश का रहने वाला था

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव वरामद कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना में मृत सभी लोग मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, जो एक ही परिवार के सदस्य हैं। पुलिस के अनुसार गाड़ी आगे चल रहे ट्रॉली में जा घुसी। जिसके चलते चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में देवी सिंह, उनकी पत्नी कुंवर बाई और दो लोग और शामिल हैं।