जालौर में जमीनी विवाद में महिला पर हुआ जानलेवा हमला। चाचा-भतीजे ने काट दी नाक, परिजन पॉलिथीन में रखकर अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला जोधपुर रेफर।

जालौर न्यूज. राजस्थान के जालौर जिले में जमीन के विवाद को लेकर महिला पर हमला करने का मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने महिला की नाक काट दी। नाक शरीर से अलग होकर गिर गई। जब परिजन महिला का इलाज करवाने के लिए पाली जिला अस्पताल आए तो वह शरीर से अलग हो चुकी नाक को भी एक पॉलिथीन में डालकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसे देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक जमीन के टुकड़े के लिए कर दिए नाक के टुकड़े

दरअसल जालौर जिले के सायला गांव में 40 साल की महिला कुकीदेवी का पीहर है। जो पिछले कई महीनो से अपने पीहर में रह रही थी। यहां एक जमीन के टुकड़े को लेकर उसका अपने ही भतीजे और चाचा से विवाद चल रहा था। कुकी अपने बेटे और भाभी के साथ वहां गई। ऐसे में विवाद के चलते भतीजे,चाचा सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान बदमाशों ने महिला का नाक काट दिया। जो वहां अलग होकर गिर गया। इसके बाद परिजन पहले तो महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर गए। लेकिन इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला बांगड़ अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी अस्पताल में परिजन वह कटी हुई नाक लेकर पहुंचे।

क्या अब अलग हो चुकी नाक जुड़ेगी?

फिलहाल अब पाली से महिला को जोधपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां विशेषज्ञों की देखरेख में उसका इलाज किया जाएगा। संभावना है कि डॉक्टर अब सर्जरी करके महिला का अलग हो चुका ना वापस जोड़ देंगे। वही हमला करने के मामले में अब घायल महिला के परिजनों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। वही इस मामले में बांगड़ हॉस्पिटल के डॉक्टर जुगल का कहना है कि महिला का नाका काफी ज्यादा कट चुका है। ऐसे में उसे प्लास्टिक सर्जरी के जरिए ही वापस जोड़ा जाना संभव है और वह भी जल्द से जल्द। इसलिए ही महिला को इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया है ताकि वहां इसका ऑपरेशन किया जा सके।