गोलगप्पे या पानीपुरी का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। खासकर महिलाओं तो रोजाना इसका स्वाद लेती हैं। लेकिन राजस्थान से एक हैरान कर देने वाली खबर है। जहां पानीपुरी खाने से एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं 40 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। 

झालावाड़. राजस्थान के झालावाड़ जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक कार्यक्रम में गोलगप्पे खाने से एक बच्ची की मौत हो गई जबकि 40 बच्चे अस्पताल में भर्ती है। पूरा मामला राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन इलाके का है। यहां के चंद्रभागा कार्तिक मेले का आयोजन चल रहा था जिसमें आसपास के गांव से कई बच्चे शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां पर भंडारे के खाने के अलावा गोलगप्पे खाने के चलते कई दर्जन बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सभी की हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिनमें 7 साल की एक बच्ची की मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले हई उल्टी और फिर थम गईं सांसे

मरने वाली बच्ची का नाम तन्वी कश्यप है। जिसे मेले से आने के बाद उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। जब उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया तो सामने आया कि यह तो फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ गई। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। अन्य बच्चों को भी इसी तरह की दिक्कत हुई।

इस वजह से बीमार पड़े मासूम बच्चे

16 बच्चों को अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती करवाया गया है। हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल मेडिकल डिपार्टमेंट की टीम ने मेले में खाने-पीने के आइटम के सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे कर्म का पता चल पाएगा। आपको बता दे कि कई बार खाने पीने के आइटम पुराने होने के चलते या उनमें डालने वाला पानी दूषित होने के चलते फूड प्वाइजनिंग होता है। इससे पहले राजस्थान के दौसा में भी इसी तरह का मामला सामने आया था जब दो दर्जन से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए थे।