राजस्थान के नागौर से एक दिन दहला देने वाली ऐसी घटना सामने आई है, जो रोंगटे खड़े कर देगी। यहां जब एक प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका को भागकर ले गया तो उसे लड़की के परिवार जो खौफनाक सजा दी है उसे वह आखिरी सांस तक याद रखेगा।

नागौर. राजस्थान के नागौर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड की शादी होने के बाद उसे भगा ले गया। इसके बाद जब युवक विवाहिता के घरवालों के हाथ लगा तो घरवालों ने पहले तो उसके साथ लाठियों से मारपीट की। इसके बाद उसकी नाक काट दी और चौराहे पर डाल कर चले गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परिवार की नाक की बात पर काट दी युवक की नाक

नागौर के कुचामन के एडिशनल एसपी गणेशाराम ने बताया कि युवक की नाक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि 18 मार्च की रात नागौर के मारोठ में कुछ लोगों ने एक युवक को विवाहिता को भगा ले जाने वाले हमीद खान की नाक काटी है। जो मारोठ गांव की रहने वाली रजिया को अपने साथ भगा ले गया। हमीद खुद भी पहले से शादीशुदा है। जो पहले भी दो बार रजिया को अपने साथ भगा ले गया। हालांकि दोनों बार परिवारों के बीच समझाइश की गई।

क्रूरता का वीडियो वायरल

घटना में घायल होने के बाद हमीद जैसे तैसे सुबह अपने घर पहुंचा लेकिन इसी बीच उसका आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। फिलहाल हमीद का हॉस्पिटल में इलाज भी चल रहा है। मामले में पुलिस का कहना है कि हमीद ने प्रकाश खान, इकबाल खान, रफीक सिंह सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल सभी संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें-शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बॉयफ्रेंड को रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा, क्ररता ऐसी की आखिरी सांस तक रखेगा याद