राजस्थान के पाली जिले से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां आगे चल रहे ट्रक में एक कार घुस गई। हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार अदर दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

पाली. राजस्थान के पाली जिले से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां आगे चल रहे ट्रक में एक कार घुस गई। हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार अदर दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिनका अब अस्पताल में इलाज जारी है। सभी लोग डांस ग्रुप के मेंबर हैं जो शादियों के इवेंट्स में डांस का काम करते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाली के रणकपुर रोड पर हुआ भयानक हादसा

यह हादसा पाली के रणकपुर रोड पर पणिहारी होटल के पास हुआ। जहां जयपुर के डायनेमिक डांस ग्रुप की कार ओवरब्रिज से उतरते वक्त आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने काट सवाल लोगों की मदद की और उन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

जयपुर के कई कलकार हुए घायल

दरअसल ग्रुप 2 दिन पहले ही रणकपुर के होटल लालबाग में आ चुका था। कार्यक्रम होने के बाद वह वापस लौट रहे थे इसी दौरान सब थकावट में थे। अचानक यह हादसा हुआ जिसके चलते कोई भी खुद को संभाल नहीं पाया और ज्यादातर लोग घायल हो गए। इस हादसे में जयपुर निवासी मोनिका पुष्कर पूजा दिनेश शीतल कविता और रॉकी सहित करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जबकि गाड़ी चालक मोतीलाल की मौत हो गई। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। किसी की हालत गंभीर नहीं है।