पंजाब-हरियाणा के किसानों ने आरपार की लड़ाई शुरू कर दी है वह शंभू बॉर्डर से दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं। उधर राजस्थान में किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं रामपाल जाट भी 500 ट्रैक्टर के साथ निकल रहे थे। लेकिन पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

अजमेर. दिल्ली की ओर जाने की तैयारी कर रहे बड़े किसान नेता रामपाल जाट को आज सवेरे राजस्थान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनको अज्ञात जगह पर ले जाया गया है, उनके बारे में फिलहाल उनके समर्थकों को कोई जानकारी नहीं मिल रही है। वे हजारों किसानों को लकर दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे थे। रूट तय करने और कूच करने से पहले पुलिस ने उनको उठा लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अजमेर के गांव में लगा किसानों का जमावड़ा

किसान नेता रामपाल जाट अजमेर जिले के सील अराई गांव में किसानों को जमा कर रहे थे। सोशल मीडिया पर उनके बारे में जानकारी फैलने के बाद अब गांव में बड़ी संख्या में किसान जुटना शुरू हो गए हैं। वहीं खबर लगते ही राजस्थान पुलिस भी अलर्ट हो गई और मौके पर गिरफ्तार करने के लिए पहुंची।

किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं रामपाल जाट

दरअसल, किसान नेता रामपाल जाट किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और कई राजनीतिक पार्टियों से जुड़े रहे हैं। वे वर्तमान में आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं। रामपाल जाट के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी। जाट किसानों से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं और उनको लेकर कई बार धरने और प्रदर्शन तक करते रहे हैं। उनको हिरासत में लेने के बाद विरोध शुरू हो रहा है।