राजस्थान के भरतपुर जिले से एक लूटेरी दुल्हन को पुलिस ने धर दबोचा है। वह अब तक 11 शादी कर चुकी है। 12 वीं की तैयारी थी। इसी बीच पुलिस ने उसे पूरी गैंग के साथ धर दबोचा है।

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित कुम्हेर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें एक महिला भी है। तीनों लोग मिलकर महिला की शादी करवाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। शादी कराने से पहले इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वे लोग 12 वीं शादी कराने की तैयारी कर रहे थे, घटना बेहद हैरान करने वाली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लूटेरी दुल्हन के साथ तीन गिरफ्तार

कुम्हेर थाना पुलिस ने बताया कि राकेश, कौशल्या उर्फ पूनम एवं रामशब्द को गिरफ्तार किया गया है। तीनों सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। उन्हें सुल्तानपुर से ही गिरफ्तार किया गया है।‌ कुम्हेर पुलिस ने बताया 17 फरवरी को भरतपुर जिले के रहने वाले तेज सिंह की शादी यूपी में रहने वाली कौशल्या उर्फ पूनम उर्फ पूजा से 17 फरवरी को की गई थी। 17 फरवरी को शादी के बाद 18 फरवरी को दुल्हन भरतपुर आ गई थी। 19 फरवरी को देवी देवताओं के यहां ढोक लगाने के लिए तेज सिंह की मां ने दुल्हन को करीब 500000 का जेवर पहनने के लिए दिया था। इनमें सोने के हार, कंगन, अंगूठियां, मंगलसूत्र , चांदी की भारी पाई जेब, लटकन और अन्य गहने थे।

चाय में मिला दी नींद की गोलियां

19 फरवरी की रात को परिवार के तमाम लोग पूजा पाठ कर वापस लौट आए। 20 फरवरी को दुल्हन पहली बार किचन में गई और परिवार के सभी लोगों के लिए चाय बना कर लाई। इस चाय में उसने नींद की गोलियां मिला दी। परिवार के सभी लोगों ने चाय पीने के बाद जमकर नींद निकाली। जब वे होश में आए तब तक घर से 5 लाख के जेवर, करीब 1 लख रुपए कैश चोरी हो चुका था। इस शादी के लिए तेज सिंह के परिवार ने दुल्हन के पिता को पहले ही 1 लाख दिए थे।

यूपी से किया गिरफ्तार

कुम्हेर पुलिस ने बताया दुल्हन को सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दो साथी भी गिरफ्तार किए गए हैं । जांच पड़ताल में सामने आया है कौशल्या उर्फ़ पूनम उर्फ पूजा 11 शादियां कर चुकी है। हर बार शादी करने के बाद 4 से 5 दिन में वह फरार हो जाती है।