राजस्थान के बूंदी शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक अमेरिकी लड़की ने एनजीओ की मदद से एक वकील के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। वकील ने लड़की से फेसबुक पर दोस्ती कर झूठ बोलकर शादी की और कई शहरों में उसे यौन शोषण का शिकार बनाया। 

बूंदी. राजस्थान के बूंदी शहर से बड़ी खबर है। एनजीओ की मदद से एक अमेरिकन लड़की पुलिस तक पहुंची और एक युवक के खिलाफ कई बार रेप करने का केस दर्ज कराया है। बूंदी शहर की महिला थाना पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है। लड़क को शादी करने के लिए भारत बुलाया था, यहां आने पर उसके साथ मंदिर में फर्जी तरीके से शादी की और उसके बाद अलग-अलग शहर में ले जाकर रेप किया। आरोपी वकील है और उसका नाम मनन सिंह बताया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फेसबुक पर की थी दोस्ती, उसके बाद झूठ बोलकर शादी की

अमेरिकन लड़की ने बूंदी के एसपी हनुमान प्रसाद मीणा को पूरी कहानी बताई। बुधवार दोपहर में वह एक एनजीओ की मदद से एसपी तक पहुंची और वहां एसपी के आदेश के बाद बूंदी महिला थाने में कल रात को केस दर्ज कराया जा सका। विदेशी लड़की ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर मानव की फ्रेंड रिक्वेस्ट आने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। कई बार वीडियो कॉल पर बातचीत हुई और वकील ने खुद को अविवाहित बताया। दोनों ने शादी करने की ठान ली और लड़की अमेरिका से बूंदी शहर आ पहुंची।

मंदिर में शादी की, जबरन वकील के घर पहुंची तो खुली पोल

महिला थाना पुलिस ने बताया कि लड़की इसी महीने बूंदी पहुंची थी। यहां से वकील उसे अजमेर शहर ले गया और वहां पर एक मंदिर में झूठी शादी कर ली। उसके बाद 3 जुलाई से 21 जुलाई के बीच कई बार जयपुर, बूंदी और अजमेर में लड़की के साथ संबध बनाए। लड़की उसे अपने घर ले जाने की कहती तो वकील बात टाल देता। लेकिन 22 जून को लड़की वकील को बिना बताए बूंदी में उसके घर जा पहुंची। वहां उसके बेटे और पत्नी से मिली तो पोल खुल गई। बाद में उसने किसी एक एनजीओ को पता लिया और एसपी से मिलने के बाद केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी वकील की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-पाली की खबरः पेट में दर्द है...14 साल की लड़की की रिपोर्ट देख हर कोई शॉक्ड