राजस्थान के टोंक जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने सरकारी नौकरी के लिए पहले तो अपनी पत्नी को तलाक दिया। इसके बाद बीवी का रेप किया, जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो दोबारा शादी कर ली।

टोंक. राजस्थान के टोंक जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने सरकारी नौकरी मिलने का झांसा देकर अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। लेकिन इसके बाद भी अपनी पत्नी का रेप किया। जिससे उसकी पत्नी प्रेग्नेंट हो गई। तो दोनों ने दोबारा शादी कर ली। लेकिन अब एक बार फिर आरोपी पति दूसरी महिला से शादी करने की बात कह रहा है। जिसके बाद उसकी पहली पत्नी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। जिस पर पुलिस ने जांच करना शुरू कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीवी बोली-हम तलाक ले चुके...अब कोई शारीरिक संबंध नहीं...फिर भी बने रिलेश्न

पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया है कि जब वह केवल 15 साल की थी तो उसकी शादी कर दी गई। लेकिन 18 साल की होने पर उसका गौना किया गया तो वह ससुराल में आकर रहने लगी। शुरू में सब कुछ ठीक था लेकिन बाद में पति कहने लगा कि तुम मुझ से तलाक ले लो उसके बाद तुम्हें बड़ी आसानी से सरकारी नौकरी मिल जाएगी। ऐसे में पति के कहने पर पत्नी ने तलाक ले लिया लेकिन इसके बाद भी दोनों साथ रहते थे। कई बार विवाहिता ने अपने पति को याद दिलाया कि अब दोनों के बीच कोई भी रिश्ता नहीं बचा है ऐसे में कोई भी जोर जबरदस्ती नहीं करें।

तलाक देकर पत्नी का किया रेप....गर्भवती हुई तो कर ली शादी

लेकिन आरोपी पति ने विवाहिता की एक भी नहीं सुनी और उसके साथ रेप करता जिससे कि वह प्रेग्नेंट हो गई और एक लड़के को जन्म दे दिया। इसके बाद दोनों ने वापिस शादी कर ली। लेकिन अब एक बार फिर विवाहिता का पति उस पर दबाव बना रहा है कि वह तो किसी दूसरी महिला टीचर से शादी करेगा ऐसे में उसे तलाक दे दे। इतना ही नहीं आरोपी पति के बड़े भाई ने भी विवाहिता के साथ कई बार जबरदस्ती करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।