राजस्थान में गैंगस्टर और बदमाशों का आंतक इतना बढ़ गया है कि दिनदहाड़े किसी का भी मर्डर कर दिया जा रहा है। अब राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। जहां थार गाड़ी में टक्कर मारने के बाद दो युवकों को बीच सड़क गोली मार दी गई।

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीते दिनों जी क्लब में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस अभी तक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ पूरी नहीं कर पाई है। इससे पहले ही राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। जयपुर के भांकरोटा इलाके में गाड़ी सवार युवकों ने पहले तो एक गाड़ी को टक्कर मारी और फिर गाड़ी में सवार युवकों पर फायरिंग कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

थार को टक्कर मारने के बाद दो लोगों को मारी गोली

डीसीपी वेस्ट वंदिता राणा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना आज की अजमेर रोड स्थित शिवम रिसोर्ट के पास की है। जहां थार गाड़ी में सोनू नाम का युवक अपने दोस्त दयाराम और धर्मचंद के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान कमलेश और वेद प्रकाश नाम के दो बदमाशों ने अपनी तेज रफ्तार कार से उनकी थार गाड़ी को टक्कर मारी और फिर फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में गोली दयाराम और धर्मचंद के शरीर में जा लगी।

किसी के पेट तो किसी के पैर में जा धंसी बुलेट

इस घटना में दयाराम के पेट के पास गोली लगी है। जबकि धर्म चंद के पैर में। फिलहाल पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश फायरिंग करने के बाद जयपुर में ही आकर छुपे हैं। अबतक की पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि जमीनी विवाद के चलते आपसी रंजिश में यह फायरिंग की गई है।

राजस्थान में बढ़ रहा है बदमाशों का खौफ

बता दें कि राजस्थान में गैंगस्टर और बदमाशों का आंतक इतना बढ़ गया है कि दिनदहाड़े किसी का भी मर्डर कर दिया जा रहा है। कुछ दिन पहल ही एक पहलवान को जिम से निकरते वक्त गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वहीं कुछ दिन पहले तो एक नहीं दो-दो नामी गैंगस्टर को शूट कर उड़ दिया गया है।