राजस्थान के बांसवाड़ा शहर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लोगों ने राष्ट्रगान बजते समय उसका प्रोटोकॉल तोड़ते हुए नाचने लगे। CM अशोक गहलोत लोगों को समझाते रहे लेकिन किसी ने उनकी बात को भी अनसुना कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो गया VIDEO.

बांसवाड़ा (banswara News). राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सीएम अशोक गहलोत और कुछ अन्य नेता दिखाई दे रहे हैं। एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए सीएम के सामने उस समय असमंजस की स्थिति हो गई तब अचानक लोग नाचने लग गए, वो भी राष्ट्रगान पर। सीएम उनको रोकते नजर आए लेकिन लोग नाचते ही रहे और राष्ट्रगान का प्रॉटोकाल तोड़ते ही रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बांसवाड़ा में CM गहलोत की मौजूदगी में हुआ अजीब वाकया

दरअसल बांसवाड़ा में सीएम का कल यानि सोमवार को दौरा था। वे राहत कैंप और अन्य आयोजनों में पहुंचे थे। इस दौरान वहां के लोकल कांग्रेसी नेता एक अन्य सरकारी आयोजन में उनको अपने साथ ले गए। वहां पर जाने का शेड्यूल भी पहले से तय था। कार्य्रकम था मगरदा गांव में..... दरअसल छोटी सरवा इलाके को पंचायत समिति में क्रमोन्नत करने पर गांव में आयोजन रखा गया था। वहां पर बड़ी संख्या में लोकल लोग भी मौजूद थे जो कि अधिकतर आदिवासी थे। इस आयोजन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधायक रमिला खड़िया, जिला प्रमुख रेशम मालवीया व अन्य नेता थे।

बांसवाड़ा में राष्ट्रगान के दौरान नाचने लोग, वीडियो वायरल

कार्यक्रम में नेताओं का भाषण हुआ और उसके बाद कार्यक्रम समापन की ओर चलता गया। कार्यक्रम के अंत में जब राष्ट्रगान बजा तो अचानक कुछ लोग मंच पर आकर नाचने लगे। उनको देखकर नीचे भी लोग नाचने लग गए। सीएम और नेताओं ने प्रोटोकॉल याद दिलाया लेकिन जब तक राष्ट्रगान खत्म नहीं हुआ लोग नाचते ही रहे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राष्ट्रगान के दौरान नाचने लगे लोग… 

इसे भी पढ़ें- CM अशोक गहलोत का एक और मास्टर स्ट्रोक: प्रदेश के 50 हजार किसानों को मिलेंगे 5-5 हजार रुपए ,बस करना होगा यह काम