आगरा में गैस गीजर फटने के बाद बड़ा हादसा सामने आया। यहां मकान की छत गिरने से पति-पत्नी उसके नीचे ही दब गए। रसोई में जल रहे गैस चूल्हे से पत्नी बुरी तरह से झुलस भी गई है। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

आगरा: शाहगंज के दरगाह कमाल खां इलाके में रविवार को हादसा सामने आया। यहां गैस गीजर फटने से मकान की छत भी गिर गई। इसके मलबे में पति-पत्नी दब गए। पांच साल में उनकी बेटी भी इस हादसे की चपेट में आ गई। छत गिरने के बाद चीख पुकार सुनकर लोग बस्ती से बाहर आए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनका इलाज जारी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गैस जलने के चलते बुरी तरह झुलसी महिला

इस घटना के बाद महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरगाह कमाल खां की रहने वाली 25 वर्षीय गजाला पत्नी करीम चाय बनाने के लिए रसोई में गई हुई थीं। इसी बीच गैस का गीजर तेज धमाके से फटा और मकान की छत ढह गई। धमाके की आवाज को सुनकर आस-पास के लोग भी वहां पर पहुंचे। तकरीबन 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद गजाला और करीम को बाहर निकाला जा सका। रसोई में गैस चूल्हा जलने के चलते वह बुरी तरह से झुलस भी गई।

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल, परिजनों को दी गई सूचना

इस बीच दोनों की छह साल की बेटी सफिया भी हादसे की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों के द्वारा इस हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। इस बीच घायलों के रिश्तेदारों और परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बाद कॉलोनी के लोगों ने भी दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय ज्यादातर लोग तो नींद में ही थे। चीख-पुकार सुनकर उन्हें इस हादसे के बारे में जानकारी लगी। उसके बाद आनन-फानन में राहत और बचाव काम शुरू किया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

माघी पूर्णिमा पर संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, प्रशासन की ओर से किए गए खास इंतजाम