Agra Crime News: महिला ने पति पर नशे की दवा खिलाकर, हाथ-पैर बांधकर हैवानियत करने का आरोप लगाया। दहेज प्रताड़ना और लोहे की रॉड से पिटाई का भी खुलासा किया।

Unnatural sex case in Agra: एक महिला ने अपने पति के खिलाफ ऐसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं, जिसने पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति उसे रात में नशे की दवा खिलाता, उसके हाथ-पैर बांध देता और फिर उसके साथ हैवानियत करता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता के अनुसार, जब भी उसने पति की इस हरकत का विरोध किया, तो उसे बेरहमी से पीटा गया। ससुराल में भी कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें: CRIME PATROL देखकर मालकिन के बाथरूम में लगाया SPY CAMERA! बनाया NUDE वीडियो फिर…

लोहे की रॉड से की पिटाई, जान बचाकर भागी महिला

पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 19 नवंबर 2019 को राजस्थान के धौलपुर निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद से ही उसे शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी जा रही थीं। उसने यह भी खुलासा किया कि एक बार पति ने कमरे में बंद कर लोहे की रॉड से उसकी बेरहमी से पिटाई की। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भागी।

महिला ने बताया कि अब न तो ससुरालवाले उसकी सुन रहे हैं और न ही मायके वाले उसे सहारा देने को तैयार हैं। वह पूरी तरह अकेली पड़ चुकी है। फिलहाल, पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: हाथरस का सनकी! महिलाओं से मांगता था टांगों की Photo! आरोपी का फोन देख कांप गए पुलिस के हाथ!