यूपी के बांदा में किशोरी के द्वारा घर में सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। यहां किशोरी को उसकी मां ने युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद किशोरी की पिटाई भी की गई थी।

बांदा: मां की पिटाई से नाराज हुई एक किशोरी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि किशोरी को गांव के ही युवा के साथ में आपत्तिजनक हालत में देखा गया था। इसी के चलते दोनों की पिटाई की गई थी। शोरगुल सुनकर पड़ोसी भी वहां पर आ गए और युवक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। इसके बाद ही किशोरी ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्लास्टिक की डोरी से फांसी लगाकर दी जान

यह घटना नरैनी कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र से सामने आई। यहां 16 वर्षीय किशोरी ने घर के कमरे में प्लास्टिक की डोरी से फंदा लगा लिया। किशोरी ने शनिवार की देर रात यह कदम उठाया। राम के पिता अतर्रा से वापस आए तो उन्हें इस बारे में जानकारी हुई। पिता के द्वारा बताया गया कि वह बटाई पर खेत को लेकर किसानी का काम करते हैं। शनिवार को वह मवेशियों के लिए भूसा लेने गए थे। इस दौरान घर पर पत्नी और 5 बेटियां थी। इसी बीच तीसरे नंबर की बेटी को कमरे में गांव के ही दूसरी बिरादरी के युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया। मां ने उन्हें देखकर पकड़ लिया और थप्पड़ मार दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पिता का कहना है कि किशोरी ने आत्मग्लानी के चलते ही यह कदम उठाया है। मामले में पिता की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लिया। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। पिता की ओर से जो भी जानकारी दी गई है उसकी जांच करवाई जाएगी। इस बीच दूसरी बिरादरी का लड़का जिसके साथ किशोरी को देखा गया था उसको लेकर भी जांच की जा रही है। युवती के द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

वाराणसी: रुपए के लिए दोस्तों ने किया 10 साल के बच्चे का किडनैप, पकड़े जाने के डर से दिया बड़ी वारदात को अंजाम