अयोध्या में एक व्यक्ति अपने लापता तोते को खोजने के लिए बेताब है और उसे ढूंढने वाले को 10,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। तोता उनके परिवार का हिस्सा बन गया था और उसका खो जाना उन्हें बहुत तकलीफ दे रहा है।

अयोध्या. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक व्यक्ति की जान तोते में अटकी हुई है। दरअसल, उसका तोता उड़ गया है जिसके बाद से वह बेचैन है और उसने तोते की तलाश के लिए जगह-जगह पोस्टर लगा दिए हैं। यहां तक की तोता ढूंढ कर लाने वाले को 10,000 रुपए का नगद इनाम देने की घोषणा कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तोता ढूंढने पर मिलेंगे 10 हजार रुपए

जानकारी के अनुसार- अयोध्या के रहने वाले शैलेश कुमार ने एक तोते को बचपन से पाला था। इस कारण वह परिवार के सदस्य की तरह रहने लगा, परिवार के सभी लोगों का उससे मन लग गया था। लेकिन अचानक एक दिन तोता गायब हो गया, जिसके बाद शैलेश कुमार और उनके परिवार ने उसे काफी तलाश किया। लेकिन जब वह नहीं मिला तो उसके नाम के पोस्ट छपवाकर जगह-जगह चिपका दिए गए हैं। जिसमें तोते की पहचान बताने के साथ ही तोता ढूंढ कर लाने वाले को 10,000 रुपए इनाम देने की घोषणा की है। 

घर का सदस्य बन गया तोता

तोते के मालिक शैलेश कुमार ने बताया कि वे अयोध्या की नील विहार कॉलोनी में रहते हैं, एक दिन अचानक उनका तोता उड़ गया। जिसके बाद से वह नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कई सालों से वह उनके साथ रह रहा था, इस कारण मिट्ठू उनके परिवार के सदस्य के जैसा हो गया था। इसलिए वह चाहते हैं कि वह वह फिर से उनके घर आए। इसलिए तोते को तलाश करने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। उन्होंने पोस्टर पर तोते की पहचान भी बताई है। जिसमें लिखा है कि उसकी गर्दन के ऊपर कंठ का निशान है। इसी के साथ अपने मोबाइल नंबर भी लिखे हैं। ताकि किसी को अगर तोता मिलता है तो वह तुरंत शैलेश कुमार से संपर्क कर ले। 

यह भी पढ़ें : 48 दिन नहीं चलेंगी ये दो एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे ने जारी की तारीखें