- Home
- States
- Uttar Pradesh
- अयोध्या Shocking News: स्पीड ब्रेकर पर उछली बाइक, नीचे गिरी पोटली से निकली लाश
अयोध्या Shocking News: स्पीड ब्रेकर पर उछली बाइक, नीचे गिरी पोटली से निकली लाश
अयोध्या में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां स्पीड ब्रेकर से उछलकर दो बाइक सवार युवक नीचे गिर पड़े। साथ ही बाइक उनकी पोटली भी गिर गई। लोग उन्हें उठाने पहुंचे, लेकिन जैसे ही पॉलिथीन(पोटली) पर नजर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए।
| Published : Sep 16 2023, 01:36 PM IST / Updated: Sep 16 2023, 01:38 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
अयोध्या. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां स्पीड ब्रेकर से उछलकर दो बाइक सवार युवक नीचे गिर पड़े। साथ ही बाइक उनकी पोटली भी गिर गई। लोग उन्हें उठाने पहुंचे, लेकिन जैसे ही पॉलिथीन(पोटली) पर नजर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए। उसमें लाश थी। इससे पहले कि लोग युवकों को पकड़ते, वे बाइक और पोटली वहीं छोड़कर भाग गए।
चौंकाने वाला यह केस खंडासा थाना क्षेत्र के आजादनगर घटौली चौराहे का है। बाइक से नीचे गिरे युवकों को वहां मौजूद लोगों ने उठाकर मदद करना चाही। तभी उनकी नजर पॉलिथीन से बाहर निकले शव के हाथ पर पड़ी।
दोनों युवक वहां से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। शव की शिनाख्त रूदौली कोतवाली के परसौली गांव के रहने वाले शाकिब के रूप में हुई।
बरामद बाइक भी शाकिब के नाम निकली। वो झाड़-फूंक का काम करता था। उसके तीन भाइयों की काफी पहले मौत हो चुकी है, जबकि कुछ समय पहले से पत्नी भी गायब है।
यह घटना शनिवार तड़के करीब 3.30 बजे की है। बाइक का नंबर UP41 AY3546 है। रजिस्ट्रेशन बाराबंकी का है। बाइक की स्पीड अधिक होने से वो स्पीड ब्रेकर पर करीब 3 फीट तक उछल गई थी।
यह भी पढ़ें-लखनऊ की रेलवे कॉलोनी में बारिश के चलते जर्जर मकान गिरा, 5 लोगों की दबकर मौत
घटनास्थल पर पहुंचे SP ग्रामीण अतुल कुमार ने बताया कि मृतक के सिर पर हमले के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि युवक लाश को नहर में ठिकाने लगाने ले जा रहे थे।