आजमगढ़ में दो नाबालिग लड़कियों ने भागकर शादी कर ली और मुंबई में पकड़ी गईं। दोनों एक-दूसरे से प्यार करती थीं और साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं, जिससे मामला चर्चा का विषय बन गया।

आजमगढ़. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की दो नाबालिक लड़कियों को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ये दोनों लड़कियां एक दूसरे से प्यार करती थी और दोनों ने भाग कर शनिवार को शादी कर ली थी। इस मामले में दोनों के घरवालों के बीच विवाद भी हो गया, फिलहाल पुलिस ने समझाकर मामला शांत किया है, हालांकि दोनों लड़कियां एक दूसरे के बगैर रहने को तैयार नहीं है। लेकिन उन्हें जैसे-तैसे अपने-अपने घर भेजा गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोस्ती फिर प्यार, भागकर की शादी

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के सिडारी थाना क्षेत्र में स्कूल में पढ़ने वाली दो नाबालिक छात्राओं के बीच गहरी दोस्ती थी, ये दोस्ती कुछ दिनों बाद प्यार में बदल गई और दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला ले लिया, चूंकि इस शादी को परिवार और समाज स्वीकार नहीं करता, इस कारण दोनों ने भाग कर शादी की थी। उन्हें बड़ी मुश्किल से घरवालों के साथ भेजा गया।

चर्चा का विषय बन गई लड़कियां

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियों ने शनिवार को शादी कर ली थी, इसके बाद पुलिस में दोनों को मुंबई से गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश लाया गया। जहां पर दोनों परिवार के लोग अपनी-अपनी बेटियों को घर ले गए, हालांकि दोनों लड़कियां एक दूसरे के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी थी, क्योंकि यह मामला लड़की से लड़की के बीच प्यार का है इस कारण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। 

लड़कियां गुजारती थी एक दूसरे के साथ समय

दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वह एक दूसरे से बहुत प्यार करती हैं और एक दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह रहना चाहती हैं। उनका कहना है कि उन्हें लड़के पसंद नहीं है। बताया जा रहा है कि जब भी समय मिलता था, वे एक दूसरे के साथ समय भी गुजरती थी, वे दोनों हमेशा साथ रहना चाहती हैं, इस कारण उन्होंने भागकर शादी भी कर ली थी। 

यह भी पढ़ें : मोबाइल के लिए एक लड़की ने 2 युवकों को सौंप दिया तन, फिर ऐसा हुआ हाल