उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मुफ्त में मटन न देने पर कॉन्स्टेबल को दुकानदार पर वर्दी का रौब झाड़ना भारी पर गया। जानकारी पर एसपी ने कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर लिया।

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल और मटन दुकानदार के बीच विवाद हो गया। आरोप लगाया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल फ्री में दुकानदार से मटन मांग रहा था और पैसे देने की बात पर वर्दी की धौंस जमा रहा था। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जुट गई जिसके बाद मामला शांत हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुफ्त में मटन नहीं देने पर गाली गलौज
प्रदेश के बस्ती जिले में बस अड्डे स्थित एक मटन की दुकान पर हंगामा मच गया। शहर कोतवाली थाना का कॉन्स्टेबल अमित सिंह मटन की दुकान पर पहुंचा औऱ दुकानदार से मटन देने को कहा। दुकानदार ने रेट भी बताया तो उसने पैसे की बात पर वर्दी की धौंस दिखाई। दुकानदार ने जब फ्री में मटन नहीं देने की बात कही तो कॉन्स्टेबल का पारा चढ़ गया। वह दुकानदार को थाने ले जाने की धमकी देने के साथ उसे गालियां भी देने लगा। इस दौरान दोनों की बीच विवाद तेज हो गया।

पढ़ें ललितपुर: खुलेआम घूस लेते कैमरे में कैद हुए पशु चिकित्साधिकारी, Video Viral होने के बाद अब होगा बड़ा एक्शन

दुकान पर जुटी भीड़ ने शांत कराया मामला
दुकानदार से तेज बहस शुरू होने पर वहां आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान लोगों ने दोनों लोगों को शांत कराया। दुकान पर मटन लेने के लिए दो पुलिस वाले गए थे। दुकानदार का आरोप है कि फ्री में मटन नहीं देने पर कॉन्स्टेबल उसे थाने में बंद करने की धमकी दे रहा था।

एसपी ने किया लाइन हाजिर
आरोपी कॉन्स्टेबल अमित सिंह के मटन वाले मामले के एसपी के पास पहुंचने पर उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की। शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर किया है।