दरभंगा में सीएम योगी आदित्यनाथ के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने जय श्री राम और बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे लगाए। सीएम योगी ने संजय जी को एनडीए प्रत्याशी बताते हुए जनता से उन्हें समर्थन देने की अपील की।

दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के आखिरी दिन दरभंगा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। लोहिया चौक से शुरू होकर मछली चौक तक चले इस भव्य रोड शो में उत्साह का माहौल देखने लायक था। सड़कों के दोनों ओर और छतों पर खड़े हजारों लोगों ने “योगी योगी, जय श्री राम, भारत माता की जय, माता जानकी की जय, हर हर महादेव” के नारे लगाए। मुख्यमंत्री योगी को देखने और उनसे मिलने के लिए लोगों में भारी उत्सुकता रही। भीड़ “बुलडोजर बाबा जिंदाबाद” और “हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कमल निशान और झंडों के साथ लोगों ने दिखाया उत्साह

हाथों में कमल निशान और एनडीए के झंडे थामे लाखों लोग मुख्यमंत्री योगी के साथ कदम से कदम मिलाते चले। लोग “एनडीए गठबंधन जिंदाबाद” और “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाते रहे। कई स्थानों पर लोगों ने योगी आदित्यनाथ पर फूल बरसाए, फुलझड़ियां और पटाखे जलाकर उनका स्वागत किया। पूरे दरभंगा शहर में त्योहार जैसा माहौल बन गया।

सीएम योगी बोले- दरभंगा के लोगों ने दिखाया अभूतपूर्व उत्साह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा-

आज के इस ऐतिहासिक रोड शो में दरभंगा वासियों ने जो उत्साह दिखाया है, खासकर यहां के युवाओं और सामाजिक संगठनों ने, उसके लिए मैं आप सबका हृदय से धन्यवाद करता हूँ।

उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की मजबूत नींव पर एक समृद्ध और विकसित बिहार के निर्माण के लिए एनडीए को फिर से सत्ता में लाना जरूरी है।

NDA प्रत्याशी संजय के समर्थन में CM योगी आदित्यनाथ की अपील

योगी आदित्यनाथ ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने संजय जी को आपका प्रत्याशी बनाया है। उन्हें लगातार आपका आशीर्वाद मिल रहा है। मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि संजय जी को फिर से आशीर्वाद देकर एनडीए की सरकार बनाने में सहयोग करें।

सीएम योगी ने अंत में “सियावर रामचंद्र की जय, मां जानकी की जय, जय श्री राम” के नारों के साथ लोगों में जोश भर दिया।