उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक महिला और उसके पति को ग्रामीणों ने चोरी के शक में बंधक बनाकर तालिबानी सजा दी। महिला को पेड़ से बांधकर गर्म सलाख से दागा गया, वहीं उसके पति के साथ भी मारपीट की गई। 

देवरिया. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक महिला और उसके पति को ग्रामीणों ने तालिबानी सजा दी है, दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला को चोरी के शक में पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसे लोहे की गर्म सलाख से दागा, उसका पति जब बचाने के लिए आया, तो उसे भी पेड़ से बांधकर मारपीट की गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

चोरी के शक में तालिबानी सजा

जानकारी के अनुसार- एक महिला को चोरी के शक में लोगों ने पेड़ से बांधकर लोहे की गर्म रॉड से दागा, जब महिला का पति उसे बचाने के लिए पहुंचा, तो उसे भी पेड़ से बांधकर मारपीट की गई। इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

महिला के ससुर ने की शिकायत

इस मामले में महिला के ससुर ने सरोली थाना क्षेत्र में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि उनकी बहू संजू देवी मानसिक रूप से बीमार है, जिसे परसा क्षेत्र में स्थित गांव के निवासी कमलेश यादव पूछताछ करने के लिए ले गया और उसे पेड़ से बांधकर गर्म रॉड से पैरों में दागा, जब उसका बेटा उसे छुड़ाने गया तो उसे भी पेड़ से बांधकर पीटा गया। इस मामले में पुलिस ने कहा है कि परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें : पति के जाते ही देवर को खुश कर रही थी बीवी, आधी रात को कमरे से आने लगी थी आवाजें